Download Our App

Home » Uncategorized » नगर की बेटी कौतुकी देगी नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति

नगर की बेटी कौतुकी देगी नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति

जबलपुर (जयलोक)। शहर की बेटी कौतुकी इस बार नर्मदा महोत्सव में नृत्य के माध्यम से शिव स्तुति और वीरांगना दुर्गावति के जीवन परिचय को नृत्य के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगी। कोतुकी की इस प्रस्तुति को लेकर को ना सिर्फ उनका परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी उत्साहित हैं बल्कि शहर के लिए भी यह बेहद ही खास पल होगा। कौतुकी उपाध्याय सचिन उपाध्याय एवं डॉ. उपासना उपाध्याय की पुत्री हैं। कौतुकी की प्रस्तुति के लिए उनके माता पिता काफी उत्साहित हैं। कौतुकी ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय से कला रत्न (आठ वर्षीय डिप्लोमा) की उपाधि प्राप्त की। यह महाविद्यालय राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से संबद्ध है।
नृत्य से शिव स्तुति और वीरांगना दुर्गावती की प्रस्तुति – भारत के गौरवशाली इतिहास में वीरता, शौर्य और स्वाभिमान की अमर गाथा लिखने वाली गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती को समर्पित दुर्गावती यशगान का प्रस्तुतिकरण नर्मदा महोत्सव में कौतुकी द्वारा किया जाएगा। सोलहवीं शताब्दी में मध्य भारत पर शासन करते हुए रानी दुर्गावती ने जनकल्याण के अनेक कार्य किए और मुगलों से संघर्ष करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। इसी वीरगाथा पर आधारित पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी की रचना जय-जय दुर्गावती बाँकुरी की इस नृत्यमय प्रस्तुति के माध्यम से रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य और गौरव को नमन किया जाएगा। जिसमें रचना पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी, स्वर संयोजन स्व. चंद्रशेखर सेनगुप्ता, गायन स्व. शिरीष काले एवं सुश्री रुपाली कुसुमकर, संगीत एवं रिकॉडिंर्ग सचिन उपाध्याय, आलेख पठन स्वर श्रीमती साधना उपाध्याय, निर्देशन डॉ. उपासना उपाध्याय का रहा। इसमें कुमारी कौतुकी उपाध्याय, कुमारी प्रतिकल्पा उपाध्याय, कुमारी प्रत्युषा गोयल, कुमारी महक शर्मा, कुमारी झील सिंह, कुमारी स्वेक्षा अग्रवाल ने प्रस्तुति देंगी।
शिव स्तुति की प्रस्तुति – इसी तरह भगवान शिव की महिमा, उनकी दिव्यता एवं अलौकिक शक्ति को समर्पित शिव स्तुति, कथक शैली में एक भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक बोल कैलाश महीधर वासी, महेश, महेश, रचनाकार डॉ. कामता प्रसाद त्रिपाठी, गायन धु्रवपद शैली में प्रशांत सोनी, तबला वादन प्रकाश दुबे, निर्देशन डॉ. उपासना उपाध्याय ने किया। इसमें प्रस्तुति कुमारी प्रत्युषा गोयल, कुमारी स्वेक्षा अग्रवाल, कुमारी झील सिंह, कुमारी महक शर्मा, कुमारी कौतुकी उपाध्याय प्रस्तुति देंगी।
प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुतियाँ- नर्मदा महोत्सव के अलावा कौतुकी ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, मांडू उत्सव, श्रावण महोत्सव (उज्जैन), घाट संध्या (बनारस), अजनाल उत्सव (हरदा), राजशेखर समारोह, भोरमदेव महोत्सव, गुरु रामदास स्मृति समारोह (बांदा), अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन (बैंकॉक, थाईलैंड), चक्रधर स्मृति समारोह-1 एवं 2 (ऑनलाइन), भारत पर्व, अनहद महोत्सव (बैतूल-2024), संगीत संकल्प (2024), नृत्य नमन (भोपाल-2022), राजशेखर समारोह (2017), आर्ट ऑफ  लिविंग, जबलपुर (2015, 2023 एवं 2025), मध्य प्रदेश महोत्सव, आर्ट ऑफ  लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु तथा कुंजीलाल दुबे स्मृति समारोह (2024) में भी अपनी प्रस्तुति से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और लोगों की जमकर वाहवाही भी लूटी है।
प्रमुख उपलब्धिया- कौतुकी ने प्राथमिक विद्यालय स्तर पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित बाल उत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन की फ्यूजन श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीन एकल नृत्य प्रतियोगिता (2024) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रसंग नृत्य श्री प्रतियोगिता (2024) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीन एकल नृत्य प्रतियोगिता (2025) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की अंतर-जिला एकल नृत्य प्रतियोगिता (2025) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नगर की बेटी कौतुकी देगी नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति
error: Content is protected !!