Download Our App

Home » Uncategorized » नाराज सुप्रीम कोर्ट ने घूसखोर पंडित पर फिल्म निर्माता से पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे?

नाराज सुप्रीम कोर्ट ने घूसखोर पंडित पर फिल्म निर्माता से पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे?

नई दिल्ली (जयलोक)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे टाइटल का इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को बदनाम नहीं कर सकते हैं। मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखारे पंडित’ की रिलीज पर रोक लगाने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के नाम पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी।
नया नाम बताने के बाद ही रिलीज होगी फिल्म
पीटीआई की खबर के अनुसार जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुयान की बेंच ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ की एक याचिका पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा, ‘आप ऐसे टाइटल का इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को बदनाम क्यों कर रहे हैं? यह नैतिकता और पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ है। जब तक आप हमें बदला हुआ नाम नहीं बताते हैं। हम आपको फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे। कोर्ट ने फिल्म मेकर्स को एक एफिडेविट फाइल करने का निर्देश दिया कि घूसखोर पंडित समाज के किसी वर्ग को नीचा नहीं दिखाती है।

 

 

मधु कलश स्वीटस किया गया सील

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नाराज सुप्रीम कोर्ट ने घूसखोर पंडित पर फिल्म निर्माता से पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे?

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!