Download Our App

Home » News » निगमायुक्त की दो टूक,फाइलों से ज्यादा काम जमीन पर दिखना चाहिए

निगमायुक्त की दो टूक,फाइलों से ज्यादा काम जमीन पर दिखना चाहिए

जबलपुर (जयलोक)।  जलापूर्ति, सफाई, प्रकाश और फायर सेफ्टी से जुड़े विषयों को लेकर आयोजित की गई बैठक में आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य फाईलों में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम के अधिकारियों और सभी विभागीय प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से शहर की जलापूर्ति, साफ-सफाई, फायर सेफ्टी और प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दो टूक शब्दों में कहा कि फाइलों से ज्यादा काम जमीन पर दिखना चाहिए।

उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों को कड़े निर्देश दिए कि वे आपस में बेहतर तालमेल और समन्वय बनाकर काम करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण हो सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड पर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि जब आप लोग स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे, तो कार्यों में गति आएगी और गुणवत्ता भी बेहतर। उन्होंने कहा कि गर्मी और आम दिनों में शहर के हर हिस्से में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बिना किसी बाधा के सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने वार्डों और मुख्य मार्गों पर नियमित साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को और मजबूत बनाने निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और उपकरणों को हमेशा अलर्ट मोड पर रखा जाए। शहर का कोई भी कोना अंधेरे में न रहे, इसके लिए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक अपर आयुक्त वी. एन. बाजपेई, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा, एवं श्रीमती अंजू सिंह सहित नगर निगम के सभी उपायुक्त, सहायक आयुक्त और विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

 

मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » निगमायुक्त की दो टूक,फाइलों से ज्यादा काम जमीन पर दिखना चाहिए

Top Headlines

Live Cricket