Download Our App

Home » Uncategorized » निगम के चार विशिष्ट कार्यों का निरीक्षण कर प्रसन्न हो गए पद्मश्री जल योद्धा

निगम के चार विशिष्ट कार्यों का निरीक्षण कर प्रसन्न हो गए पद्मश्री जल योद्धा

महापौर अन्नू एवं नगर निगम के कार्यों की मुक्त कंठ से की सराहना, कहा कई स्थानों से बेहतर कार्य कर रहे महापौर

जबलपुर (जय लोक)।  देशभर में ‘पानी के पहरेदार’ और ‘जल योद्धा’ के नाम से विख्यात पद्मश्री सम्मान से सम्मानित उमा शंकर पाण्डेय जबलपुर प्रवास के दौरान जबलपुर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ के नेतृत्व में शहर में चल रहे पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की जमकर सराहना की।
पहले देखा, समझा, फिर विश्वास किया- पद्मा श्री उमाशंकर पांडे ने निरीक्षण के अपने इस क्रम में पहले डुमना नेचर पार्क का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘मियांवकी’ पद्धति से लगाए जा रहे सघन पौधों के कार्यों का जायजा लिया।  इसके उपरांत, उन्होंने कठोंदा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट सहित कई अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। यहाँ की व्यवस्थाओं को देखकर बेहद प्रफुल्लित हुए पद्मश्री पाण्डेय ने कहा कि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ संस्कारधानी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पित भाव काम कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मां नर्मदा के पावन आंचल को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए महापौर ने जो ऐतिहासिक मिसाल पेश की है, वैसी अद्भुत पहल देश के अन्य शहरों में देखने को नहीं मिलती।उन्होंने निरीक्षण के मौके पर कहा कि शहर में व्यवस्थित विकास कार्यों का विस्तार करने, मां नर्मदा को स्वच्छ रखने, स्वच्छता और वायु सर्वेक्षण प्रतियोगिता में शहर बेहतर रैंक दिलाने के सार्थक प्रयासों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव और सहायक यंत्री संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

जमानत पर छूटे तस्कर ने फिर शुरू कर दी गांजा तस्करी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » निगम के चार विशिष्ट कार्यों का निरीक्षण कर प्रसन्न हो गए पद्मश्री जल योद्धा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!