Download Our App

Home » News » पत्नी को पीट रहे पति ने रोकने पर कर दी माँ की हत्या, सोमवार रात का मामला दूसरे दिन फैली खबर

पत्नी को पीट रहे पति ने रोकने पर कर दी माँ की हत्या, सोमवार रात का मामला दूसरे दिन फैली खबर

जबलपुर (जय लोक)। शराब के नशे में धुत एक युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसे रोकने  गई उसकी माँ को अपनी जान देकर कीमत चुकाना पड़ी। बहु-बेटे के बीच विवाद का शोर सुनकर उसकी माँ कमरे में पहुंची और बेटे को डांटते हुए शांत रहने को कहा, जिस पर गुस्से में आकर बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

सिहोरा स्थित गढिय़ा मोहल्ला वार्ड क्रमांक 7 में एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध माँ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार देर रात की है, जहां शराब के नशे में धुत 30 वर्षीय आरोपी करन कोल अपनी पत्नी क्रांति बाई कोल के साथ मारपीट कर रहा था। बहू को बचाने पहुंची 65 वर्षीय माँ गिरान बाई ने जब बेटे को फटकार लगाई, तो गुस्से में आकर करन ने मां पर ही हमला कर दिया। आरोपी ने घर में रखे भारी टेबल फैन से अपनी मां गिरान बाई पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी सूचना मृतका के बड़े बेटे दशरथ कोल ने पुलिस को दी।

पारिवारिक विवाद और शराब का नशा इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह बना है। पुलिस के अनुसार आरोपी करन कोल सोमवार रात अत्यधिक शराब पीकर घर आया था। वह भोजन की बात को लेकर अपनी पत्नी क्रांति बाई कोल से झगड़ा और मारपीट करने लगा। बहू की चीख-पुकार सुनकर वृद्ध मां गिरान बाई उसे बचाने के लिए कमरे में पहुंची थीं।

मां ने बेटे को गाली-गलौज करने से मना किया और शांत रहने को कहा। इस पर गुस्से से पागल हुए आरोपी ने अपनी मां को जोरदार धक्का देकर गिरा दिया और पास रखा भारी टेबल फैन उठाकर उनके सिर पर दे मारा।
लोहे के भारी टेबल फैन के हमले से वृद्ध महिला के सिर से भारी मात्रा में खून बह गया और उन्होंने तत्काल दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। रात को हुई हत्या की वारदात की मंगलवार सुबह होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे दशरथ कोल की लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

निसर्ग रिसॉर्ट की लापरवाही से युवक को लगा करंट, पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पत्नी को पीट रहे पति ने रोकने पर कर दी माँ की हत्या, सोमवार रात का मामला दूसरे दिन फैली खबर

Top Headlines

Live Cricket