
ओवरलोडिंग, बिना रॉयल्टी के रेट, मुरम, गिट्टी, एम सेंड वाहनों की निगरानी चिन्हित किए जा रहे कैमरे में ट्रैक हुए वाहन
जबलपुर (जयलोक)। पूरे प्रदेश में खनिज चोरी रोकने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर ई-चेक पोस्ट में लगे हाई डिफिनेशन के कैमरों ने अपना काम शुरू कर दिया है। जबलपुर में भी पहली बार चोरी छुपे खनिज के अवैध परिवहन को रोकने के लिए ई-चेक पोस्ट अलग अलग स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। जिनके द्वारा ट्रकों, हाईवा, डम्परों को निगरानी में लेकर उनमें मौजूद खनिज की मात्रा वाहन की परमिट एवं रॉयल्टी आदि की सारी जानकारी एकत्रित कर ली जाती है। अब इसके माध्यम से चोरी पकडऩे का कार्य प्रारंभ हुआ है और पहली बार जबलपुर खनिज विभाग की ओर से तीन वाहनों के मालिकों को अवैध परिवहन का नोटिस भी जारी किया गया है। इन पर 6 लाख 32 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही दो वाहनों पर पेनाल्टी का मूल्यांकन भी किया जा रहा है। जल्द ही एक दर्जन के करीब वाहन मालिकों को और नोटिस जारी कर उन पर भी नियमों के विरूद्ध किए गए कार्य के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।

ई-चेक गेट द्वारा ऑन लाईन दी गई जानकारी अनुसार वाहन क्रमांक एमपी 53 एचए-2539 से एम. सेण्ड का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 23 अपे्रल को पाया गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएम-7433 से मुरूम का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 5 मई को पाया गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 2002 से मुरूम खनिज का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 29 अपे्रल को पाया गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 8334 से एम. सेण्ड का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 30 अपे्रल को पाया गया।

वाहन क्रमांक एमपी 52-0524 से गिट्टी का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 23 अपे्रल को पाया गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 1212 से मुरूम का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 3 मई को पाया गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 6105 से गिट्टी का बिना ई-टी.पी. का परिवहन करते 3 मई को पाया गया। समस्त वाहन मालिकों के विरुद्ध किये गये अवैध खनिज परिवहन हेतु प्रशमन की राशि जमा करने हेतु ऑन लाईन मांग पत्र तथा कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।


इनका कहना है
ई-चेक पोस्ट के माध्यम से खनिज चोरी को रोकने की कार्रवाही लगातार जारी रहेगी। पहली बार जबलपुर में ई-चेक पोस्ट के माध्यम से यह कार्रवाही की गई है। तकरीबन एक दर्जन के करीब और नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। वाहनों के मालिकों को चिन्हित करने का कार्य जारी है जिन पर प्राप्त जानकारी अनुसान जुर्माने की कार्रवाही की जाएगी।
एके राय,
खनिज अधिकारी
डम्पर में भरी थी चोरी की रेत
जबलपुर (जय लोक)। गोसलपुर पुलिस ने भ्रमण के दौरान एक डम्पर में चोरी की रेत भरी पाई गई। पुलिस को देख डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। गोसलपुर थाना प्रभारी श्रीमति गाजीवती पुसाम ने बताया कि पैट्रोलिंग के दौरान देवनगर से बुढ़ागर तरफ जा रहा रहा एक बिना नम्बर का डम्पर बुढागर तालाब की मेढ़ के पास मिला। जिसका सामने का भाग सफेद एवं बॉडी पीले कलर की जिसमें एमडीटी लिखा एवं बाडी के बराबर अवैध रेत भरी हुई थी। जिसे रोकने पर चालक वाहन से उतर कर मौके से तत्काल भाग गया।
Author: Jai Lok






