Download Our App

Home » Uncategorized » पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीण बोले घायल तेंदुआ अभी भी घूम रहा बाहर

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीण बोले घायल तेंदुआ अभी भी घूम रहा बाहर

भोपाल/इंदौर (जयलोक)। इंदौर के क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास पिछले कुछ दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया है। शनिवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक नर तेंदुआ कैद हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तेंदुआ भोजन की तलाश में पिंजरे के पास पहुंचा था और जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। अब वन विभाग इसे सुरक्षित रूप से आबादी से दूर घने जंगल में छोडऩे की तैयारी कर रहा है।
उमरिया खुर्द और आसपास के क्षेत्र में राहत और चिंता- तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से उमरिया खुर्द और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। हालांकि, ग्रामीणों की चिंता अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि गुरुवार को इसी इलाके में एक अन्य तेंदुआ देखा गया था, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। ग्रामीणों को आशंका है कि पिंजरे में पकड़ा गया स्वस्थ तेंदुआ उस घायल तेंदुए से अलग है, जिसके चलते इलाके में दूसरे तेंदुए की तलाश अब भी जारी है।
घायल तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अब असमंजस- गुरुवार को एक स्थानीय ग्रामीण के घर के नजदीक एक तेंदुआ नजर आया था, जिसके चेहरे और सिर पर खून के साफ निशान दिखाई दे रहे थे। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की विशेष टीमें लगातार इस जंगली जानवर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। अब स्वस्थ तेंदुए के पकड़े जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यही वह तेंदुआ है जो पहले दिखाई दिया था, या फिर घायल तेंदुआ अब भी क्षेत्र में ही छिपा हुआ है। फिलहाल इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, जिसके चलते वन विभाग की टीमें अभी भी आसपास के जंगलों में सक्रिय हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं।

 

विवाद में बीच-बचाव करने पहुँचे एसआई को चेहरे पर लगा चाकू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीण बोले घायल तेंदुआ अभी भी घूम रहा बाहर
error: Content is protected !!