Download Our App

Home » Uncategorized » पीएम मोदी ने सीएम डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी ने सीएम डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई दी

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनको बड़ी संख्या में बधाई और शुभकामना संदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की है। भगवान उनको जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन प्रदान करें। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने लिखा माननीय प्रधानमंत्री महोदय, मैं आपके हार्दिक आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए वास्तव में आभारी हूं। मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे प्रेरित करता है और हमारे राष्ट्र के लिए आपके दृष्टिकोण को बनाए रखने की मेरी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

 

अचानक मढ़ोताल और हनुमानताल थाने पहुंचे एसपी, निरीक्षण कर ली विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पीएम मोदी ने सीएम डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई दी

Top Headlines

Live Cricket