
जम्मू (जयलोक)। लद्दाख में आज बुनियादी ढांचा, सामरिक सुरक्षा और सतत विकास को नई रफ्तार देने का खास दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं लद्दाख में हर मौसम में निर्बाध कनेक्टिविटी, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और गंभीर जल संकट के समाधान में मील का पत्थर साबित होंगी।
पीएम मोदी लेह स्थित कुशक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपय में निर्मित पैसेंजर टर्मिनल भवन यात्रियों को समर्पित किया। यह आधुनिक टर्मिनल 23,800 वर्ग मीटर में विकसित किया गया है। ये प्रतिवर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए टर्मिनल में भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा तकनीक अपनाई गई है। टर्मिनल परिसर में स्थानीय सांस्कृतिक कला नजर आएगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल पूरे लद्दाख में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। इस खास अवसर पर पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख में कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। इनसे कई लोगों का सफर आसान होगा, कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होगी।






