Download Our App

Home » Uncategorized » प्रोजेक्ट चीता : 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

प्रोजेक्ट चीता : 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

भारत में जन्मी मादा केजीपी 12 ने 4 शावकों को दिया जन्म, 52 से बढक़र 56 हुआ भारत का चीता कुनबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू हुई चीता पुनस्र्थापना यात्रा में प्रदेश को मिली बड़ी सफलता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रोजेक्ट चीता के संरक्षण, सुरक्षा और संवर्धन पर हो रहा निरंतर कार्य
श्योपुर/भोपाल (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चीता ने सफलता के 4 साल पूरे कर लिए हैं। इस जश्न के बीच मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता केजीपीवी 2 ने खुले जंगल में चार शावकों को जन्म दिया है। इस नए जन्म के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढक़र 56 हो गई है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि चीते अब भारतीय जलवायु और जंगलों में पूरी तरह से रच-बस गए हैं। प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और हर्ष का क्षण- मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता केजीपीवी 2 ने 18 सितंबर को चार नन्हे शावकों को जन्म दिया।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने साझा की खुशखबरी
शावकों के जन्म की आधिकारिक जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा, 4 साल, 4 नई जिंदगियां – प्रोजेक्ट चीता के लिए यह उम्मीद और सफलता का प्रतीक है।
भारत में दूसरी पीढ़ी की शुरुआत
मादा चीता ्यत्रक्क12 का खुले जंगल में मां बनना इस प्रोजेक्ट की एक बहुत बड़ी कामयाबी है। केजीवीपी 2 दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी की बेटी है। गामिनी भारत में शावकों को जन्म देने वाली पहली चीता थी। अब उसकी बेटी द्वारा शावकों को जन्म देना यह साबित करता है कि यह प्रोजेक्ट अब विदेशों से चीते लाने के शुरुआती चरण से आगे बढक़र भारत में उनके बसने और बढऩे के प्राकृतिक दौर में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है।
8 से शुरू हुआ सफर 56 तक पहुंचा
भारत में चीतों को फिर से आबाद करने की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी, जब पहली खेप में 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। मात्र 4 साल के भीतर यह आंकड़ा बड़ी तेजी से बढ़ा है। कुल संख्या 52 से बढक़र अब 56 हो गई है।
मौजूदा स्थिति- वर्तमान में 53 चीते कूनो नेशनल पार्क में मौजूद हैं, जबकि 3 चीतों को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में रखा गया है।
चार वर्ष-चार नई जिंदगियां
प्रोजेक्ट चीता की यात्रा में यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन की सफलता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना की ऐतिहासिक यात्रा अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सतत रूप से इस दिशा में हो रहे कार्यों ने मध्यप्रदेश को चीतों के संरक्षण का मजबूत केंद्र बनाया है।
2022 से 2026 तक चीता पुनस्र्थापना का सफर
17 सितंबर 2022 – नामीबिया से 8 चीते कूनो पहुंचे।
फरवरी 2023 – दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए।
फरवरी 2026 – बोत्सवाना से 9 चीते भारत लाए गए।
इन पुनर्स्थापना प्रयासों और भारत में हुए प्रजनन के परिणामस्वरूप अब 56 जीवित चीतों की आबादी है।
52 से 56-चीता परिवार में चार नए सदस्य
चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत में 52 जीवित चीते थे।
केजीपीवी 2 द्वारा 18 सितम्बर 2026 को चार शावकों को जन्म देने के बाद अब कुल संख्या 56 हो गई है। साथ ही भारत में जन्मे चीतों की संख्या 36 हो गई है।
नए शावकों के साथ भारत में जन्मी चीता पीढ़ी का विस्तार और मजबूत हुआ है।
मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण का विस्तार
वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रोजेक्ट चीता का प्रमुख केंद्र है।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 49 चीते और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में 3 चीते थे।
चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों की संख्या 53 और मध्यप्रदेश में कुल चीता संख्या 56 हो गई है।
कूनो के साथ गांधी सागर में भी चीता संरक्षण का सफल विस्तार किया गया है।
पुनस्र्थापना से प्रजनन तक
17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के साथ भारत में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत हुई।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से भी चीते भारत लाए गए।
भारत में चीतों का प्रजनन हुआ और अब भारत में जन्मी मादा ्यत्रक्क12 द्वारा चार शावकों को जन्म देना इस यात्रा में नई उपलब्धि है।
यह उपलब्धि बताती है कि भारत में चीता संरक्षण अब केवल पुनर्स्थापना तक सीमित नहीं, बल्कि प्रजनन और नई पीढ़ी के संरक्षण के चरण में पहुंच चुका है।
प्रधानमंत्री की पहल और मध्यप्रदेश शासन की भूमिका
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक पहल से शुरू हुए प्रोजेक्ट चीता को मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है।
वन विभाग, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और मैदानी अमले द्वारा चीतों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी एवं आवास प्रबंधन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

 

हवाई फायर करने वाला दूसरा आरोपी देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रोजेक्ट चीता : 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!