Download Our App

Home » Uncategorized » बंधक बनाकर दुष्कर्म किया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला कारतूस

बंधक बनाकर दुष्कर्म किया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला कारतूस

बिहार में गैंगरेप जैसे घिनौने अपराधों में हो रहा इजाफा
पटना। बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ जघन्य अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का शिकार हुई एक महिला पर सोमवार रात फिर जानलेवा हमला किया गया, उसे छत से नीचे फेंक दिया गया।
वहीं, रोहतास जिले में रास्ता भटकी एक नाबालिग छात्रा को बुआ के घर पहुंचाने के बहाने ऑटो चालक और उसके तीन साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पीडि़ता को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीडि़ता ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे गांव के ही दो बदमाशों ने उसे मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया और जबरन छत पर ले जाकर बालों से पकडक़र मारपीट की और नीचे फेंक दिया। वह एक बड़े बक्से (ट्रंक) पर गिरी, जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई है। चार माह पहले इसी महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दरिंदगी की गई थी और उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस व लकड़ी के टुकड़े डाल दिए गए थे, जो हैवानियत की इंतहा थी। पीडि़ता को शक है कि इस घटना के पीछे उन आरोपितों का हाथ है जो चार माह पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में हैं।
चकिया थाना प्रभारी गौतम कुमार ने जानकारी दी कि घटना के बाद एक आरोपित घोंघल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि चार माह पूर्व की सामूहिक दरिंदगी के मामले में गांव के रामू महतो और नीतीश महतो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 

नकुल नाथ को राजनीतिक केंद्र में लाने की तैयारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बंधक बनाकर दुष्कर्म किया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला कारतूस
error: Content is protected !!