Download Our App

Home » Uncategorized » बच्चियों को बचाते हुए आरक्षक की डूबने से मौत

बच्चियों को बचाते हुए आरक्षक की डूबने से मौत

मण्डला के देवगांव संगम में हुआ हादसा
मण्डला (जयलोक)। मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक शिवलाल परस्ते की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा देवगांव स्थित नर्मदा और बुडनेर नदी के संगम पर हुआ, जहां आरक्षक अपने परिवार के साथ स्नान करने गए थे। अपनी बच्चियों को बचाने के प्रयास में वे गहरे पानी में डूब गए, हालांकि उनकी बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक शिवलाल परस्ते पिछले लगभग 11 महीनों से मोहगांव थाने में पदस्थ थे। उनकी पत्नी बिछिया क्षेत्र में शिक्षिका हैं और बच्चे अपनी मां के साथ वहीं रहते थे। छुट्टियों के कारण पत्नी और बच्चे मोहगांव आए हुए थे। सोमवार को परिवार देवगांव संगम पर घूमने और स्नान करने गया था। बताया गया कि स्नान करते समय उनका बेटा अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उनकी दो बेटियां भी पानी में उतरीं, लेकिन वे भी डूबने लगीं। यह देख आरक्षक शिवलाल तुरंत पानी में कूद पड़े। उन्होंने और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इसी दौरान शिवलाल खुद गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद आरक्षक का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

क्रूज हादसे में मृत लोगों की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, इरा नंदनी कायस्थ वूमेन क्लब ने धार्मिक आयोजन में छात्राओं को भी किया सम्मानित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बच्चियों को बचाते हुए आरक्षक की डूबने से मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!