
जबलपुर (जय लोक)। गुरुवार के दिन जबलपुर में विद्युत विभाग ने पुलिस के सहयोग से बिजली चोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया एवं ऐसे व्यक्तियों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया जिनके विरूद्ध बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज होने के उपरांत विशेष न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे, परन्तु वे विभाग का पैसा जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे व्यक्तियों को बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी करवाकर विशेष न्यायालय में पेश करवाया गया।

जिनमें नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाकिर, मिलौनीगंज निवासी मोहम्मद इस्माईल एवं गोहलपुर निवासी मोहम्मद समीर को न्यायालय द्वारा सीधे जेल भेज दिया गया, वहीं त्रिमूर्तिनगर निवासी सुनील कुमार पांडे को देर शाम गिरफ्तार कर विजयनगर थाने लाया गया है। वहीं लालबाबा बस्ती, याना संजीवनी नगर निवासी श्री टीकाराम झारिया द्वारा गिरफ्तारी उपरांत तत्काल बिजली चोरी की राशि रूपये 34461/- जमा की गई।इसके अतिरिक्त ओमती थाना अंतर्गत इरफान रहमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर आरोपी द्वारा बिजली चोरी की राशि रूपये 41668/- लोक अदालत में जमा करने की सहमति देने पर पर न्यायालय द्वारा उसे जमानत पर रिहा किया गया। बिजली पुलिस विभाग की यह मुहिम यह मुहिम देर रात तक जारी है तथा अभी देर रात तक और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा द्वारा बताया गया कि लंबे समय से बिजली चोरी की राशि जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध चलाया जा रहा यह अभियान कल भी जारी रहेगा। इसी संदर्भ में विशेष न्यायालय द्वारा शनिवार को लोक अदालत के पूर्व बिजली चोरी के प्रकरणों में लगभग 750 सम्मन भी जारी किये गये हैं तथा बिजली विभाग द्वारा भी जबलपुर शहर में प्री लिटिगेशन के लगभग 5500 बिजली चोरी के प्रकरणों मे अपने स्तर से नोटिस जारी किये गये हैं।ऐसे सभी आरोपी जिनके द्वारा बिजली चोरी के उपरांत विभाग द्वारा लगातार स्मरण कराये जाने के बाद भी राशि जमा नहीं की गई है, से अपील है कि वे तत्काल बकाया राशि जमा कर अप्रिय कार्यवाही से बचें।
जबलपुर की लगातार उपलब्धियों पर महापौर आयुक्त और टीम को मंत्री राकेश सिंह ने दी बधाई





