
गौरवपूर्ण यात्रा को किया साझा, 6.50 लाख करोड़ के बिजनेस माइलस्टोन को किया प्राप्त
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर स्वाति गोडेबोले, उद्योगपति प्रकाश धीरावानी, बैंक के अंचल प्रमुख ओंकार कुमार आदि ने दीप प्रज्जवलित किया
जबलपुर (जयलोक)
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जबलपुर अंचल द्वारा बैंक के 92वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में लगभग *200 सम्मानित ग्राहकों के साथ बैंक अधिकारी कर्मचारी एवं बैंक के सहयोगी पार्टनर्स जिसमें सीए, बिल्डर्स, अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत उद्बोधन ओंकार कुमार, अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जबलपुर अंचल द्वारा किया गया। समारोह में कैलाश गुप्ता, अग्रगण्य ऑटोमोटिव्ह उद्योजक तथा प्रख्यात समाज सेवक, अखिलेश जैन, चार्टर्ड अकाऊंटंट तथा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश, डॉ. स्वाति सदानंद गोड़बोले, पूर्व महापौर, प्रकाश धीरावानी, निदेशक जबलपूर हॉस्पिटल अँड रिसर्च सेंटर, विशाल दत्त, संस्थापक दत्त बिल्डर एवं सुश्री चांदनी आहूजा, चार्टर्ड अकाऊंटंट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैंक की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश – समारोह के दौरान बैंक की 92 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को ग्राहकों के साथ साझा किया गया तथा बैंक की हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बताया गया कि बैंक ने जून तिमाही 2026-27 में 6.50 लाख करोड़ के बिजनेस माइलस्टोन को प्राप्त किया है। साथ ही, बैंक द्वारा मध्य आकार बैं के रूप में पहचान बनाए जाने तथा इसके परिणामस्वरूप निवेशकों के बढ़ते विश्वास से बैंक के शेयर मूल्य में हुई उल्लेखनीय वृद्धि का भी उल्लेख किया गया साथ में बैंक द्वारा विभिन्न वित्तीय सेवाएं (ऋण एवं जमा) के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
उपलब्धियों का श्रेय बैंक के ग्राहकों को दिया- अपने संबोधन में अंचल प्रमुख ओंकार कुमार ने बैंक की इन उपलब्धियों का श्रेय बैंक के सम्मानित ग्राहकों के विश्वास, निरंतर सहयोग एवं दीर्घकालीन संबंधों को दिया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की 92 वर्षों की यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के अंत में उपअंचल प्रमुख निखिल पाटिल द्वारा उपस्थित अतिथियों, सभी ग्राहकों एवं सहयोगी पार्टनर्स का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ इसी प्रकार के मजबूत एवं विश्वसनीय संबंधों को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया गया।

Author: Jai Lok






