
आकर्षक साज सज्जा के बीच गणेश प्रतिमाओं के दर्शन
जबलपुर (जय लोक)। शिव पार्वती के नन्दन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जनमोत्सव का महापर्व गणेशोत्सव इन दिनों शहर में पूरी श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का क्रम लगभग पूरा हो चुका है। साज सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 25 सितम्बर शुक्रवार अनंत चतुर्दशी को इस 12 दिवसीय पर्व का समापन होगा। पर्व का आज 11वां दिन है। गणेश पंडाल सज धज गये हैं। जगह-जगह समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं। बुधवार की शाम से ही शहर में गणेश उत्सव की उत्साह नजर आने लगा था, देर रात तक श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रही। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना भी बड़ी संख्या में की जाने लगी है। सदर और गोरखपुर में गणेशोत्सव की धूमधाम कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है।
गढ़ाफाटक के राजा की महाआरती आज
आज गुरुवार को रात्रि 7:30 बजे बड़ी महाकाली, कालीधाम गढ़ाफाटक में श्री बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा गढ़ाफाटक के राजा की भव्य महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी कृष्णा चौरसिया, वेदांत चौरसिया, ध्रुव नामदेव, वेदांत बर्मन, नमन नामदेव सहित समस्त सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
आज अंतिम दिन सडक़ों पर उमड़ेगी भीड़
गणेशोत्सव का कल विसर्जन के साथ समापन होगा। उसके पहले आज अंतिम दिन दर्शन करने वालों की सडक़ों पर भीड़ उमड़ेगी। इस समय देर रात तक सडक़ों पर चहल पहल देखी जा रही है। सडक़ों पर आकर्षक साज सज्जा और आकर्षक गणेश प्रतिमाएं दर्शनार्थियों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। दर्शनार्थी परिवार, पड़ोसी और दोस्तों के साथ भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए निकल रहे हैं।

राममंदिर के बाद अब सबरीमाला मंदिर में चोरी असली की जगह नकली मुकुट रखा मिला
Author: Jai Lok






