Download Our App

Home » Uncategorized » मझौली में दिखा तेंदूआ, लोगों ने मोबाईल में किया कैद, रहवासियों में भय, वन विभाग की टीम मुस्तैद

मझौली में दिखा तेंदूआ, लोगों ने मोबाईल में किया कैद, रहवासियों में भय, वन विभाग की टीम मुस्तैद

जबलपुर (जयलोक)। मझौली से दस किलोमीटर आगे बहोरीबंद रोड पर तेंदुआ देखा गया। इस दौरान तेंदुआ कहीं किसी घर के ऊपर बैठा मिला तो कहीं सडक़ किनारे झाडिय़ों में छुपा दिखाई दिया। यहां से गुजरने वाले लोगों ने तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाईल के कैमरे में कैद की। वहीं इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। तेंदुए के पुख्ता सबूत देखते हुए वन विभाग की टीम हरकत में आई और यहां टीम को तैनात कर दिया गया। लेकिन पिछले तीन दिनों में अब तेंदुए की कोई हरकत यहां देखने को नहीं मिल रही है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ यहां से आगे चला गया है।

बताया जा रहा है कि मझौली के आगे दस किलोमीटर दूर गांव में यह तेंदुआ देखा गया। यहां कभी किसी घर पर तेंदुए की मौजूदगी देखने को मिली तो कहीं सडक़ किनारे झाडिय़ों में तेंदुआ देखा गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो भी बनाया। वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही टीम को यहां तैनात कर दिया गया।

हालांकि चार दिनों बाद अब यहां तेंदुए की मौजूदगी के कोई सबूत नहीं मिल रहे हैं। वन विभाग अधिकारी राजेश खरे ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही लेागों को सतर्क कर दिया गया था। इसके साथ ही घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई थी। वन विभाग की टीम चार दिनों से तेंदुए पर नजर बनाए हुए है लेकिन तेंदुए नहीं दिखाई दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि तेंदुए यह क्षेत्र छोडक़र आगे निकल गया है।

 

अवैध मुरम ढो रहा डम्पर बना माँ और एक वर्षीय बच्ची की मौत का कारण, तिलवारा में कल हुआ हादसा, खनन माफिया की खोल रहा करतूत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मझौली में दिखा तेंदूआ, लोगों ने मोबाईल में किया कैद, रहवासियों में भय, वन विभाग की टीम मुस्तैद

Top Headlines

Live Cricket