Download Our App

Home » Uncategorized » मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी

मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी

2017 बैच के अफसरों को मिल सकती है कमान
भोपाल (जयलोक)। प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल जल्द हो सकता है। सरकार 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी में है। प्रस्तावित बदलाव में ऐसे जिलों को शामिल किया गया है, जहां लंबे समय से पदस्थ कलेक्टरों को हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि इस बार 2017 बैच के बचे हुए आईएएस अधिकारियों को भी जिलों की कमान मिल सकती है। प्रशासनिक स्तर पर जिन जिलों के कलेक्टरों को बदले जाने की चर्चा है, उनमें हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, बालाघाट, पांढुर्णा, मंदसौर, सिंगरौली, नीमच, खंडवा, पन्ना और जबलपुर शामिल हैं। इनके अलावा कुछ और जिलों में भी बदलाव किया जा सकता है। अंतिम सूची मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा के बाद ही तय होगी।
सरकार की संभावित सूची में 2017 बैच के उन आईएएस अधिकारियों के नाम प्रमुखता से शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें अभी तक कलेक्टर के रूप में लंबे समय की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इससे प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठता और अनुभव के साथ नए अधिकारियों को जिलों की कमान देने का संतुलन बनाया जा सकता है।
कलेक्टरों के साथ कुछ संभागों में कमिश्नर स्तर पर भी बदलाव हो सकता है। जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में नए कमिश्नर की पदस्थापना की चर्चा है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सीईओ परीक्षित झाड़े को भी बदले जाने की चर्चा है। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में मंत्रालय और राजभवन स्तर पर भी कुछ पदों पर बदलाव की संभावना है।

 

खितौला में तेंदुए की दहशत, दो शावकों से घबराए ग्रामीण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!