Download Our App

Home » Uncategorized » मुंबई में फँसे राज्य सदस्य तन्खा सहित कई यात्री, नहीं आया पायलट

मुंबई में फँसे राज्य सदस्य तन्खा सहित कई यात्री, नहीं आया पायलट

जबलपुर (जयलोक)। मंबई से चलकर जबलपुर आने वाला यात्री विमान 6ई 6431 आज मुंबई एयरपोर्ट पर ही काफी घंटों से फंसा रहा। जिसका मुख्य कारण विमान के पायलट का समय पर ना आना बताया जा रहा है। इंडिगो की जबलपुर आने वाली इस फ्लाईट के ना आने के कारण कई यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर ही फंस रहे। यह विमान सुबह 9.40 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुँचना था लेकिन दोपहर 12 बजे तक विमान डुमना एयरपोर्ट पर नहीं पहुँच सका। बताया जा रहा है कि कई यात्री आज मुंबई से जबलपुर के लिए इस विमान का इंतजार कर रहे थे। यात्री समय पर एयरपोर्ट भी पहुँचे लेकिन विमान का पायलट नहीं आया। जिसके कारण जबलपुर विमान आने में काफी देरी हुई। इस संबंध में इंडिगो प्रबंधन की तरफ से कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है। जिससे यात्रियों में रोष देखा गया।

 

खमरिया में फटा हेंड ग्रेनेट एक कर्मचारी घायल, एफ 9 सेक्सन की घटना, काम के दौरान हुआ हादसा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुंबई में फँसे राज्य सदस्य तन्खा सहित कई यात्री, नहीं आया पायलट

Top Headlines

Live Cricket