Download Our App

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया

मुंबई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने मध्यमवर्गीय एवं संघर्षशील जीवन से निकलकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और देश-दुनिया में मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का गौरव बढ़ाया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए अदाकारी की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विशिष्ट अभिनय शैली के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान स्थापित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर का अभिनय केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके अभिनय में समाज और जीवन की वास्तविकताओं की गहरी झलक दिखाई देती थी। उन्होंने अपने अभिनय से अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनके विद्यार्थी जीवन के समय से ही नाना पाटेकर के अभिनय और उनकी फिल्मों की देशभर में विशेष चर्चा रही है। उनके अभिनय ने उस दौर में भी दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी और आज भी उनकी कला लोगों के बीच स्मरणीय है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसे कलाकार बहुत कम होते हैं, जो अपने अभिनय के माध्यम से किसी भी पात्र को पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत कर सकें। नाना पाटेकर ने अपने अभिनय कौशल से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अनेक यादगार भूमिकाएं निभाईं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका जाना कला और अभिनय के क्षेत्र में एक बड़ी कमी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस कठिन और दुख की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार और वे स्वयं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुंबई दौरे का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने मुंबई दौरे के संबंध में कहा कि उनका यह दौरा मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में सभी प्रकार के उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, माइनिंग सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार इन क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

 

 

मैं पाकिस्तान के रावलपिंडी से आया हूँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया
error: Content is protected !!