
युवा मोर्चा में सक्रियता के साथ सभी नेताओं से मधुर संबंध
बिना शोर करते हैं जनसेवा के कार्य
जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता युवा मोर्चा में वैसे तो अनेक युवक समर्पण भाव से पार्टी और संगठन के कार्य में समर्पित नजर आते हैं लेकिन कुछ एक नाम ऐसे हैं जिनकी अलग से चर्चा होना लाजमी है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवम तिवारी का कल जन्मदिन था। उनके जन्मदिन पर सैकड़ों युवाओं ने अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार के शानदार कार्यक्रम आयोजित किये। उनके इस प्रकार के जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को शक्ति प्रदर्शन के रूप में कुछ लोगों ने प्रचारित प्रसारित किया। लेकिन शिवम तिवारी के लंबे समय से सैकड़ों हजारों समर्थक कौन हैं इसे उनके विनम्रता भरे स्वभाव से कमाए गए आत्मीयतापूर्ण व्यवहार को माना जाता है।
इस चर्चा के अपने पैमाने हो सकते हैं जिनमें युवा नेताओं की संगठन के प्रति समर्पण भाव से किया जा रहे कार्यों के साथ ही बिना शोर किये जा रहे लगातार जन सेवा के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के साधारण कार्यकर्ता से लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तक पं शिवम तिवारी एक समृद्ध राजनीतिक घराने से संबंध रखते हैं। इसके बावजूद उनकी सबसे प्रमुख खूबी उनका विनम्रता और शालीन स्वभाव है। आर्थिक समृद्धि को युवा नेता शिवम तिवारी ने अपनी समृद्धि के प्रदर्शन के बजाये बिना शोर के जन सेवा का माध्यम बनाया। स्वास्थ्य शिविरों का समय-समय पर आयोजन, कोरोना काल में नवाचार करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी कर डॉक्टरों की सुविधा न केवल संस्कारधानी बल्कि पूरे प्रदेश की जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाई थी इस कार्य की बेहद सराहना हुई थी।
शिवम तिवारी से जुड़े कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें शिवम तिवारी और उनकी टीम ने रोजगार के माध्यम उपलब्ध कराकर फोटो तक सार्वजनिक नहीं किए गए। यह शिवम की सादगी और बिना शोर जनसेवा के कार्य करने की प्रेरणा अन्य लोगों को भी देता है। कल शिवम तिवारी के जन्मदिन पर हुए आयोजनों में उनके समर्थकों और मित्रों की आत्मीयता उनके प्रति नजर आई।
संस्कारधानी के ऐसे कम ही युवा नेता हैं जिनका सीधा संवाद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी होता है और उनके मार्गदर्शन के अनुसार वे अपने राजनीतिक कैरियर को कदम दर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।
शैक्षणिक दक्षता और आर्थिक संपन्नता वाले युवा नेता शिवम तिवारी जैसे लोग जब सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनते हंै तो निश्चित रूप से ये जेन जी की सोच और उनके नजरिया को सरकार तक पहुंचाने और संगठन की विचारधारा के साथ बढिय़ा तालमेल बैठाकर अच्छे परिणाम लाने में भी सफल होते हैं।






