
जबलपुर (जय लोक)। गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में डूबे दूसरे युवक का शव भी गोताखोरों ने खोज निकाला है। दूसरे युवक का शव भी उसी जगह मिला जहाँ वह डूबा था। आज सुबह युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

रामसागर तालाब में सोमवार की देर शाम झुग्गी बस्ती में रहने वाले इरावत, अर्जुन और करण नहाने गए थे। काफी देर तक नहाने के दौरान अचानक इरावत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

इरावत को डूबता देख 21 साल का अर्जुन उसे बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते दोनों डूब गए। कल अर्जुन का शव तालाब के बीच झाडिय़ों में फंसा मिला वहीं आज सुबह इरावत का शव गोताखोरों ने खोज निकाला।


Author: Jai Lok






