Download Our App

Home » News » राम मंदिर चढ़ावा मामले में ठीक से जवाब नहीं दे पाए चंपत राय

राम मंदिर चढ़ावा मामले में ठीक से जवाब नहीं दे पाए चंपत राय

नियुक्तियों और बैंक खातों की हो रही जाँच
अयोध्या। राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के मामले की जांच में तेजी आ गई है, जिसमें पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चंपत राय कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस बीच, पुलिस ने ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों सहित लगभग 70 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जांच में लगी पुलिस अब चढ़ावे के प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति और बैंकिंग प्रक्रिया की भी गहन पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों ने चंपत राय से चढ़ावे की निगरानी की व्यवस्था, प्रशासनिक निर्णय, कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और शिकायतों के निस्तारण को लेकर कई सवाल पूछे। उनके बयान को रिकॉर्ड किया गया है, जिसका मिलान अब अन्य गवाहों के बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों से किया जाएगा। यदि जांच के दौरान आवश्यकता महसूस हुई, तो उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

 

3 लाख 90 हजार बच्चें को पिलाई जाना है पोलियो की खुराक, आज से शुरू हुआ अभियान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » राम मंदिर चढ़ावा मामले में ठीक से जवाब नहीं दे पाए चंपत राय

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!