Download Our App

Home » News » राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से महापौर की सपत्नीक आत्मीय भेंट, 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महापौर बीजारोपण महा-आयोजन का दिया स्नेहिल आमंत्रण

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से महापौर की सपत्नीक आत्मीय भेंट, 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महापौर  बीजारोपण महा-आयोजन का दिया स्नेहिल आमंत्रण

नगर निगम के 3.5 वर्ष के विकास एवं सेवा के किए कार्यो की बुक भेंट

जबलपुर, (जयलोक)।  देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जबलपुर आगमन पर नगर के प्रथम नागरिक, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती यामिनी सिंह के साथ सर्किट हाउस क्रमांक-1 में अत्यंत आत्मीय व गरिमामयी माहौल में सौजन्य भेंट की।
आत्मीय भेंट के दौरान महापौर श्री सिंह ने जबलपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को महामहिम के समक्ष जीवंत किया। उन्होंने जीवनदायिनी माँ नर्मदा  की पावन पाषाण शिल्प कलाकृति और अदम्य साहस की प्रतीक, वीरांगना रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा सप्रेम भेंट कर संपूर्ण जबलपुर परिवार की ओर से महामहिम का आत्मीय अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

साढ़े तीन वर्षों के विकास और सुशासन का लेखा-जोखा

इस  भेंट वार्ता में महापौर अन्नू ने महामहिम राष्ट्रपति को बीते साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जबलपुर में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की। उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और अधोसंरचना  विकास के कार्यों से महामहिम को अवगत कराया, जिसे राष्ट्रपति  ने बेहद भाव से सुना और सराहा। इस दौरान महापौर द्वारा स्वच्छता से संबंधित शहर में किए गए कार्यों की बुकलेट भी भेंट की गई।

50 हजार नागरिकों की उपस्थिति वाले महापौर बीजा रोपण का आमंत्रण

महापौर श्री सिंह ने आगामी 20 दिसंबर को संस्कारधानी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘महापौर बीजा रोपण’ कार्यक्रम का महामहिम को न्योता दिया और आदरपूर्वक आग्रह किया की कार्यक्रम में पधारकर हम सभी को आशीर्वाद दें। उन्होंने बताया कि इस वृहद जन-आंदोलन और विकास उत्सव में शहर के लगभग 50 हजार नागरिकों की गरिमामयी भागीदारी होगी। महामहिम राष्ट्रपति ने जबलपुर नगर के विकासोन्मुखी प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और आगामी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

 

विश्व को भारत का अमूल्य उपहार है योग :राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से महापौर की सपत्नीक आत्मीय भेंट, 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महापौर बीजारोपण महा-आयोजन का दिया स्नेहिल आमंत्रण

Top Headlines

Live Cricket