Download Our App

Home » News » रिश्वत लेते पकड़े गए विद्युत मंडल के चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री, ईओडब्ल्यू की कार्यवाही 10 लाख के निर्माण राशि का भुगतान करने मांगी थी रिश्वत

रिश्वत लेते पकड़े गए विद्युत मंडल के चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री, ईओडब्ल्यू की कार्यवाही 10 लाख के निर्माण राशि का भुगतान करने मांगी थी रिश्वत

जबलपुर (जय लोक)। 10 लाख के भुगतान करने के बदले 50000 की रिश्वत मांगने वाले दो अधिकारियों को ईओडब्लू ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है ।पीडि़त अशोक कुमार द्विवेदी निवासी गुप्तेश्वर, जबलपुर द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर को एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था,कि ग्राम बचैया तहसील बहोरीबंद, जिला कटनी में जूनियर इंजीनियर के कार्यालय के निर्माण कार्य की राशि 10.00 लाख रुपये का भुगतान करने हेतु  चंद्रशेखर मेहरा, कार्यपालन यंत्री (सिविल) द्वारा 20,000/-रूपये एवं प्रहलाद मर्सकोले, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) द्वारा 30,000/-रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

ईओडब्ल्यू द्वारा शिकायत का सत्यापन  सही पाया।  जिसमें से एक आरोपी चंद्रशेखर मेहरा द्वारा प्रार्थी से 5000 रुपये की रिश्वत राशि पहले ले लिये गये है। ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने  कार्यवाही करके दोनो आरोपी अधिकारियो प्रहलाद मर्सकोले, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) को नगद राशि 10000 रुपये एवं आरोपी चंद्रशेखर मेहरा कार्यपालन यंत्री(सिविल) को राशि 15,000 रुपये की रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुये उनके कार्यालय अधीक्षण अभियंता (सिविल) सर्किल जबलपुर म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. कम्पनी, रामपुर में ही एक साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों  आरोपी  के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधित 2018 की धारा 7 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रिश्वत लेते पकड़े गए विद्युत मंडल के चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री, ईओडब्ल्यू की कार्यवाही 10 लाख के निर्माण राशि का भुगतान करने मांगी थी रिश्वत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!