
जबलपुर (जयलोक)। रेल सौरभ कॉलोनी स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में रविवार, 20 सितंबर 2026 को प्रात: आसन, प्राणायाम एवं ध्यान के विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। विहंगम योग के अंतर्गत पिछले कई दिनों से संचालित योग अभ्यास के क्रम में आज विशेष योगासन प्रदर्शन भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में योगाभ्यास के पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न कठिन एवं आकर्षक योगासनों का प्रदर्शन किया गया। विशेष रूप से जबलपुर की रिया झा, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, ने अपने उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। रिया झा की माताजी श्रीमती रानी झा एवं अन्य सहयोगियों का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही अनन्या ने भी शानदार योगासन प्रदर्शन प्रस्तुत किया।पूरा कार्यक्रम योगाचार्य जयराम सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में क्लब के सेक्रेटरी श्री राजेश बंसल जी का विशेष सहयोग एवं स्वागतपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर श्री एस. एस. पारासर, श्री लाल प्रताप सिंह, श्री एम. पी. सिंह, श्री राजेश तिवारी, श्री अंकित गोयल, डॉ. श्रीलक्ष्मी रेड्डी, श्री अनिकेत कुमार, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती मधुलता, श्रीमती सरिता, श्री परमेश्वर दयाल एवं श्री राम सोलंकी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री राजेश बंसल एवं श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित सभी लोगों ने योग गतिविधियों एवं बच्चों के योगासन प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया।

रेलवे ऑफिसर्स क्लब, रेल सौरभ कॉलोनी में आयोजित यह विशेष योग सत्र विहंगम योग के अंतर्गत योग, स्वास्थ्य एवं बच्चों में योगासन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।योगाचार्य जयराम सिंह ने सभी प्रतिभागियों, बच्चों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और नियमित रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

वेयरहाउस से रिश्वत माँगने पर कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारी को किया निलंबित
Author: Jai Lok






