Download Our App

Home » Uncategorized » शराब कारोबारी की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज

शराब कारोबारी की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर लगे अवैध वसूली और धमकाने के आरोप

जबलपुर (जय लोक)। कांगे्रस के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक के खिलाफ शराब कारोबारी निखिल सोनी ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि कांगे्रस नेता अभिषेक पाठक ने धनराशि की मांग की, वहीं धमकी देने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में शराब कारोबारी निखिल सोनी दस्तावेज लेकर गढ़ा थाने पहुँचे यहां उन्होंने शिकायत में बताया कि उन पर शराब कारोबार को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। अभिषेक द्वारा उनसे धनराशि मांगी जा रही है। रकम नहीं देने पर दुकान बंद करवाने और धरना प्रदर्शन की धमकी दी जा रही है। शराब कारोबारी ने आरोप लगाया कि अलग अलग मौकों पर उससे 20 हजार रूपये मांगे गए।
जाँच के बाद सच्चाई आएगी सामने – शराब कारोबारी द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस जाँच के बाद ही हो सकेगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस के समक्ष दस्तावेज, ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग माबाईल और डिजिटल साक्ष्य भी रखे हैं। जिससे कांगे्रस नेता की मुश्किलें बढ़़ती नजर आ रही हैं।
साजिशों से नहीं डरूंगा, जनता की लड़ाई जारी रहेगी-अभिषेक पाठक  – वहीं इस मामले में कांगे्रस नेता अभिषेक पाठक का कहना है कि इस पूरे मामले में राजनीतिक दबाव और षड्यंत्र की आशंका है। शराब दुकान के कर्मचारी निखिल सोनी पर दबाव बनाकर मेरे विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मेरे ऊपर आरोप लगाए गए हैं, वही व्यक्ति दो दिन पूर्व यह कह चुका है कि अभिषेक पाठक के साथ उसका किसी भी प्रकार का पैसों का लेन-देन नहीं है और न ही वसूली से संबंधित कोई मामला है। मैं किसी जांच से भाग नहीं रहा हूं।

 

गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शराब कारोबारी की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज
error: Content is protected !!