Download Our App

Home » Uncategorized » श्री राम कॉलेज के प्रबंधकों के खिलाफ एसपी के समक्ष पहुँची नई शिकायत आरोप गंभीर , बढ़ेगा जाँच का दायरा

श्री राम कॉलेज के प्रबंधकों के खिलाफ एसपी के समक्ष पहुँची नई शिकायत  आरोप गंभीर , बढ़ेगा जाँच का दायरा

पुलिस अधीक्षक ने दिए जाँच के निर्देश, कॉलेज प्रबंधन लगा मामला दबाने में

लगातार आ रहीं शिकायतें होंगे बड़े खुलासे

जबलपुर (जयलोक)।  लंबे समय से किसी न किसी विवाद में रहने वाले श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालकों के ऊपर एक बार फिर से  पुलिस अधीक्षक के समक्ष गंभीर आरोप एक संस्था के द्वारा  लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही जिला बार काउंसिल के द्वारा भी एक शिकायत वकीलों के माध्यम से प्रेषित की गई थी । जिसमें श्री राम कॉलेज के संचालक आर के करसौलिया उनके पुत्रों और अन्य लोगों पर बच्चों की फीस के साथ आर्थिक गबन, शारीरिक मानसिक उत्पीडऩ के साथ ही करोड़ों रुपए की राशि के गबन के आरोप लगाए गये थे। आज फिर एक बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडे के द्वारा तथ्यात्मक जानकारी के साथ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को शिकायत प्रेषित कर आरोप लगाए गए है और पूर्ण जाँच की माँग की गई है। सभी गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और विस्तृत जाँच करने की माँग की है। रेवा शिक्षा समिति के द्वारा संचालित श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अन्य इकाइयों के द्वारा छात्रों की फीस को लेकर किए गए घोटाले में संचालकों की भी भूमिका प्रमुख बताई गई है। इसके साथ ही यहां पर पदस्थ अकाउंट सेक्शन के कई लोगों के खाते में पैसे घूम जाने की जानकारी भी सामने आई है जिसके तथ्य और प्रमाण भी दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से माँग की है कि पूर्व में की गई सभी शिकायतों की जाँच का दायरा बढ़ाया जाए संचालक लगातार खुद को पाक साफ बताने में लगे हुए हैं जबकि छात्रों का लाखों नहीं करोड़ों रुपए का गबन इनके द्वारा किया गया है। जल्द ही स्टूडेंट यूनियन छात्रहित और इनके हक में श्री राम कॉलेज के द्वारा की जा रही विभिन्न प्रकार की कर चोरी,जीएसटी,अधिक फीस वसूली और कर्मचारियों के साथ निष्कृष्ट व्यवहार, मानसिक शोषण के संबंध में भी आवाज बुलंद करेगा।

 

उम्मीद पोर्टल की चमक और जमीनी हकीकत का सन्नाटा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » श्री राम कॉलेज के प्रबंधकों के खिलाफ एसपी के समक्ष पहुँची नई शिकायत आरोप गंभीर , बढ़ेगा जाँच का दायरा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!