Download Our App

Home » Uncategorized » सनातन के प्रचार के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश

सनातन के प्रचार के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश

संस्कारधानी के गणेश पंडाल में नशे के खिलाफ  पहले एआई फिल्म का सुधांशु गुप्ता ने करवाया प्रसारण

जबलपुर (जय लोक)। गणेश पंडालों में संस्कारधानी की ऊर्जावान सनातनी समितियां एक से एक बढक़र झांकियों की प्रस्तुति कर संस्कारधानी को धर्मधानी के स्थान पर बरकरार बनाए रखती हैं। इस बार के गणेश उत्सव में मालवीय चौक पर श्री स्वस्तिक गणेश उत्सव समिति के द्वारा विराजमान श्री गणपति की आकर्षक प्रतिमा जहां सनातन परंपरा के निर्वहन की एक अनुपम झांकी प्रस्तुत कर रही है, वहीं इसी के साथ संस्कारधानी के महाराज के नाम से सजे इस भव्य गणेश पंडाल में सभी धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ एक सामाजिक सरोकार का भी महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।
समिति के संरक्षक के रूप में भाजपा नेता और नगर संगठन में मंत्री का दायित्व निभा रहे सुधांशु गुप्ता ने नशे के खिलाफ  एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से बहुत ही आकर्षक तकनीक का उपयोग करते हुए एक एआई फिल्म का निर्माण करवाया है इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उसके प्रति जागरूक करना है।
एक और खास बात है कि संस्कारधानी में पहली बार किसी गणेश पंडाल में इस प्रकार से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए पहली एआई फिल्म बनाई गई है।
गणेश पंडाल की महाआरती में अतिथि के रूप में आमंत्रित होकर पहुंचे दैनिक जय लोक के संपादक परितोष वर्मा को सुधांशु गुप्ता ने बहुउद्देशीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन कई बार कुछ कुछ देर के अंतराल में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है ताकि श्री गणेश दर्शन के लिए निकले युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सके।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सनातन के प्रचार के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश
error: Content is protected !!