Download Our App

Home » Uncategorized » सावधान.. रील देखी 1999 की साड़ी की लिंक खोली तो लूट गए 2 लाख रुपये

सावधान.. रील देखी 1999 की साड़ी की लिंक खोली तो लूट गए 2 लाख रुपये

लुभावने ऑफर देकर फँसा रहे साइबर ठग, कहीं कस्टमर केयर तो, कहीं एटीएस अधिकारी बनकर बनाया शिकार

जबलपुर (जयलोक)।  शहर में साइबर ठगी के दो दिनों में पाँच मामले सामने आए हैं। ठगों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर कुल 4 लाख 10 हजार 731 रुपये की रकम पार कर दी। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहीं लुभावने ऑफर का झांसा देकर खाते खाली किए जा रहे हैं तो कहीं कस्टमर केयर तो कहीं एटीएस अधिकारी बनकर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी तरह के कुछ मामले पिछले दो दिनों में सामने आए हैं। जिसमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पाँच लोगों के साथ ठगी की गई।
सितंबर की शुरुआत में बिना ओटीपी या मैसेज के खाते से 1.90 लाख रुपये उड़ाने का नया मामला भी सामने आया था। इसके अलावा ऑनलाइन टास्क और क्यूआर कोड स्कैन कराकर ठगी करने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। साइबर ठगी के ज्यादातर मामलों में सामने आता है कि ठगी की रकम को दूसरे बैंकों में ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल लिया जाता है और आरोपी पकड़े भी नहीं जाते।
योनो पिन के नाम पर           48,532 रुपये उड़ाए
खमरिया निवासी राघवेन्द्र कुमार सिंह को ठग ने योनो एप का पिन बनाने का झांसा दिया। बैंक खाते और एटीएम के अंतिम चार अंक पूछने के बाद खाते से 48,532 रुपये निकाल लिए।
बिना ओटीपी खाते से            48 हजार रुपये निकाले
माढ़ोताल निवासी अशोक पांडे के संयुक्त बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने चार बार में 48 हजार 299 रुपये निकाल लिए। खास बात यह रही कि न तो ओटीपी साझा किया गया और न ही कोई लिंक खोला गया।
साड़ी खरीदने के नाम पर      1.85 लाख की ठगी
गोराबाजार निवासी श्रवण रजक के बेटे ने फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर आदेश दिया। ठगों ने सत्यापन और पैसे वापस करने का झांसा देकर गूगल पे और फोन पे से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। इस तरह कुल 1 लाख 85 हजार रुपये की ठगी हो गई।
कस्टमर केयर बनकर             29 हजार रुपये उड़ाए
ओमती क्षेत्र में छात्रावास प्रबंधक की पत्नी ने किताब का आदेश रद्द कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर संपर्क किया। ठगों ने सहायता एप डाउनलोड कराकर एटीएम कार्ड की जानकारी भरवाई और खाते से 29 हजार 900 रुपये निकाल लिए।
आतंकियों से संबंध बताकर फैक्ट्री कर्मचारी से ठगे एक लाख
कोतवाली क्षेत्र के 78 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को ठगों ने एटीएस अधिकारी बनकर डराया। खाते से आतंकवादी संगठन को पैसा भेजने की बात कहकर वीडियो कॉल पर धमकाया और गूगल पे के जरिए 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
मोबाई हैक कर खाते              से उड़ाए 80 हजार
रांझी पुलिस ने बताया कि मानेगांव निवासी प्रियंका बनौधा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह श्रमोदय आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है। 5 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे उसका मोटारोला कम्पनी का मोबाइल, जिसमें जियो की सिम चलाती है, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर लिया। उसका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। रात लगभग 8-30 बजे उसका फोन चालू उसने अपने स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता का बैलेंस चैक किया। शाम 6-28 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से धोखाधड़ी करते हुये 80 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये।
कोतवाली में 1.27            लाख की ठगी
इसी तरह कोतवाली पुलिस ने बताया कि दरहाई में रहने वाली पारूल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 सितंबर को उसका मोबाइल अपने आप हैक हो गया। उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी करते हुये 10 किस्त में 1 लाख 26 हजार 999 रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये हैं।
—-
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पर हुई एफआईआर के विरोध में नगर कांग्रेस एसपी को सौंपेगी ज्ञापन
जबलपुर (जय लोक)। कांगे्रस के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक के खिलाफ शराब कारोबारी निखिल सोनी ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि कांगे्रस नेता अभिषेक पाठक ने धनराशि की मांग की, वहीं धमकी देने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में अभिषेक पाठक का कहना है कि उन्हें राजनैतिक द्वेष की वजह से फसाया जा रहा है।
शराब कारोबारी निखिल सोनी दस्तावेज लेकर गढ़ा थाने पहुँचे यहां उन्होंने शिकायत में बताया कि उन पर शराब कारोबार को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। अभिषेक द्वारा उनसे धनराशि मांगी जा रही है। रकम नहीं देने पर दुकान बंद करवाने और धरना प्रदर्शन की धमकी दी जा रही है। शराब कारोबारी ने आरोप लगाया कि अलग अलग मौकों पर उससे 20 हजार रूपये मांगे गए। जिसमें शिकायतकर्ता ने दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराने की बात कही है। जिसके आधार पर गढ़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और कल देर रात पाठक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
एसपी कार्यालय का घेराव
शराब दुकान संचालक से कथित तौर पर रकम मांगने के मामले में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक के खिलाफ  एफआईआर दर्ज होने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एफआईआर के बाद कांग्रेस ने पाठक के समर्थन में आज शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
इनका कहना है
अभिषेक पाठक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। यह अफवाह है कि उनकी गिरफ्तारी देर रात हुई है।
– प्रसन्न शर्मा, गढ़ा थाना प्रभारी

 

राममंदिर के बाद अब सबरीमाला मंदिर में चोरी असली की जगह नकली मुकुट रखा मिला

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सावधान.. रील देखी 1999 की साड़ी की लिंक खोली तो लूट गए 2 लाख रुपये
error: Content is protected !!