Download Our App

Home » Uncategorized » हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. मोहन यादव

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. मोहन यादव

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा की कृपा से हमारा शरीर स्वयं में एक लघु ब्रह्मांड के रूप में है। माँ के गर्भ से आने के बाद हमारा शरीर पल-पल बदलता रहता है। शरीर की यही विशेषता है कि हम केवल आंखों से ही नहीं, बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों और स्पर्श के माध्यम से भी चीजों को अनुभव कर पहचान सकते है। शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने में नियमित व्यायाम और योग का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को दशहरा मैदान पर आयोजित पंख मैराथन दौड़ के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मंच पर स्वयं योगासन भी किए और उपस्थित प्रतिभागियों एवं योग साधकों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल की नगरी उ’जैन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उ’जैन में भगवान महाकाल विराजमान हैं, उसी प्रकार हमारे शरीर में भी एक महाकाल का वास है। बाबा महाकाल को जानने और अनुभव करने के लिए हमें अपने भीतर की यात्रा करनी होगी। उन्होंने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के साथ साक्षी गोपाल के दर्शन का भी विशेष महत्व है। शिव और विष्णु दोनों का स्मरण एवं आराधना करने से दोनों देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति और पेड़ों से ऑक्सीजन प्राप्त होती है, इसलिए पेड़ लगाना और प्रकृति की रक्षा करना भी हमारा धर्म है। स्वस्थ शरीर के लिए जिस प्रकार योग और व्यायाम आवश्यक हैं, उसी प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए स्व‘छ एवं संतुलित पर्यावरण भी जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा ने हमारे शरीर के अंश को अमरता का आशीर्वाद दिया है, जो कुल, वंश और गोत्र के रूप में पीढिय़ों तक प्रचलित रहता है। श्राद्ध पक्ष के दौरान हम अपने पूर्वजों का स्मरण करते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते है।

 

 

दो माह की बालिका का हुआ दिल का ऑपरेशन, मिला नया जीवन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. मोहन यादव
error: Content is protected !!