Download Our App

Home » News » होटल में मिली महिला की लाश, मामला संदिग्ध, बिना आईडी के होटल में ठहरी थी महिला

होटल में मिली महिला  की लाश, मामला संदिग्ध, बिना आईडी के होटल में ठहरी थी महिला

जबलपुर (जय लोक)। धनवंतरी नगर चौराहे के पास स्थित होटल रिलैक्स इन में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला होटल के एक कमरे में मृत अवस्था में मिली। मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद धनवंतरी चौक स्थित होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला होटल में कब पहुंची, उसके साथ कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

शुरुआती जाँच में यह भी सामने आया है कि होटल संचालक द्वारा महिला का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं लिया गया था, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी और संजीवनी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल में जाँच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा होटल स्टाफ  और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएफएल टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा कमरे से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर एंगल से जाँच की जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं होटल में बिना वैध दस्तावेज के कमरा देने को लेकर होटल प्रबंधन की लापरवाही भी जाँच के घेरे में आ गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जाँच आगे बढ़ा रही है।

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

प्रारंभिक जाँच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन महिला की मौत जिस तरह से हुई उसे संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस महिला की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

 

स्वच्छता के संस्कार दिखाने का वक्त आ गया, हर नागरिक उठाये अपनी जिम्मेदारी, स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को देश के अग्रणी पायदान में लाने में हर शहर वासी दे अपना योगदान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » होटल में मिली महिला की लाश, मामला संदिग्ध, बिना आईडी के होटल में ठहरी थी महिला

Top Headlines

Live Cricket