Download Our App

Home » News » 12वीं के परिणाम में ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के बच्चों ने दिखाया कमाल, 97′ अंक हासिल किए

12वीं के परिणाम में ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के बच्चों ने दिखाया कमाल, 97′ अंक हासिल किए

जबलपुर (जय लोक)। ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने सफलता का नया अध्याय लिख दिया है।

विद्यालय की मेधावी छात्रा अथमी पटेल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की और विद्यालय में गौरव का विषय बनीं। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सान्वी सेठ ने इंग्लिश में 98 प्रतिशत, अनुपम पटेल ने बायोलॉजी में 96 प्रतिशत, धरनी साहू ने अकाउंट्स में 96 प्रतिशत, कौशिकी अग्रवाल एवं तनिष्का लोधी ने पॉलिटिकल साइंस में 95-95 प्रतिशत, अदिति चौरसिया ने इकोनॉमिक्स में 94 प्रतिशत तथा शिवम प्रजापति ने केमिस्ट्री में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनुराग सोनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है।

विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

 

आर-पार के संघर्ष में सफाई कर्मियों को दिलवाये डेढ़ साल से रुके सवा 6 लाख रुपए, इसके पहले भी अधिग्रहण के मुद्दे पर ढाई करोड़ का चेक पीडि़तों को दिलवा चुके हैं विनय सक्सेना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 12वीं के परिणाम में ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के बच्चों ने दिखाया कमाल, 97′ अंक हासिल किए

Top Headlines

Live Cricket