Download Our App

Home » Uncategorized » 21 सितम्बर को खुलेगा लेमन ट्री प्रीमियर

21 सितम्बर को खुलेगा लेमन ट्री प्रीमियर

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर के प्रतिष्ठित केए मॉल, ज्योति टॉकीज, नौदरा ब्रिज में लेमन ट्री प्रीमियर का शुभारंभ 21 सितम्बर को होने जा रहा है। शहर के केन्द्र में स्थित यह होटल लेमन ट्री होटल समूह का यह पहला होटल है और मध्य प्रदेश में चौथा होटल है।होटल में 80 सुव्यवस्थित कमरे और सुईट्स उपलब्ध होंगे, अलग-अलग आवश्यकताओं के अनुरूप डीलक्स, एग्जीक्यूटिव और प्रीमियर रूम के साथ स्टूडिया, डीलक्स तथा एग्जीक्यूटिव सुईट्स के विकल्प रहेंगे। कमरों में हाई स्पीड वाई-फाई, कार्य-डेस्क, चाय-कॉफी मेकर, इलेक्ट्रानिक्स सेफ तथा आयरन और आयरनिंग बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधायें होंगी। भोजन और मनोरंजन के लिए भी होटल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉरपोरेट मीटिंग, सम्मेलन, प्रशिक्षण कार्यक्रम, विवाह, स्वागत समारोह और निजी आयोजनों के लिए होटल में टेंजरिंग, बैंक्वेट स्थल, विशाल प्री-फंक्शन एरिया और बोर्ड रूम विकसित किये गये हैं। विभिन्न बैठक व्यवस्थाओं में होटल के आयोजन स्थल छोटे समूह से लेकर लगभग 250 अतिथियों तक की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे।
80 से अधिक शहरों में स्थापित होटल- होटल का प्रबंधन लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स प्रा.लि. करेगी। समूह देश-विदेश के 80 से अधिक शहरों में 130 से अधिक होटल संचालित करता है और उसके 140 से अधिक होटल विकासाधीन हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल और बांधवगढ़ के बाद जबलपुर में यह नई शुरूआत राज्य के व्यावसायिक और प्यर्टन मानचित्र पर जबलपुर के बढ़ते कद का प्रमाण है।

 

वेयरहाउस से रिश्वत माँगने पर कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारी को किया निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 21 सितम्बर को खुलेगा लेमन ट्री प्रीमियर
error: Content is protected !!