Download Our App

Home » जबलपुर » अमानक खाद्य नमूनों की जाँच में मंत्री के दावों को विधायक पांडे ने गलत साबित किया

अमानक खाद्य नमूनों की जाँच में मंत्री के दावों को विधायक पांडे ने गलत साबित किया

मंत्री का दावा 705 नमूनों की हुई जाँच विधायक पांडे का दावा सिर्फ  17 नमूनों की हुई जाँच

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर शहर में खाद्य नमूनों की जाँच को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने जो आंकड़े पेश किए उन्हें विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने गलत साबित किया। खाद्य मंत्री ने विधानसभा में यह बतलाया कि जबलपुर में 705 अमानक खाद्य के नमूने लिए गए हैं। वहीं विधायक अभिलाष पांडे ने विधानसभा में मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों को गलत साबित किया। विधायक ने बताया कि जबलपुर में कुल 17 नमूने ही लिए गए हैं।
उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्रालय से लोगों के लिए स्ट्रीट फूड और अन्य खाद्यान्न की गुणवत्ता जाँच और उनके विषय में सरकार किस प्रकार से मॉनिटरिंग कर रही है इसको लेकर प्रश्न किया। जिसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अब तक 13 हजार 923 लीगल नमूनों की जाँच की गई है  तथा इसमें 705 नमूने अमानक पाए गए हैं जिसमें 1199 विके्रताओं पर केस  दर्ज करके 9 करोड़ रुपए जुर्माना भी वसूला गया है और समय समय पर  इस पर कार्यवाही की जा रही है।
मंत्री के जवाब पर विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने जबलपुर में केवल 17 नमूनों की जाँच होने की बात कही और उत्तर विधानसभा में दो हजार से ज्यादा वेंडर्स के होने की बात कही एवं इसमें तेजी लाकर इस विषय में कार्यवाही करने की बात मंत्री से की। जिस पर मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील विषय है इस पर निश्चित रूप से तेजी से कार्य किया जाएगा तथा स्वास्थ्य के विषयों पर पूरी सजगता के साथ हम निर्णय लेंगे।

पीएम मोदी ने सीएम डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई दी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अमानक खाद्य नमूनों की जाँच में मंत्री के दावों को विधायक पांडे ने गलत साबित किया