
नोएडा। आज कल के युवाओं में इश्कबाजी का गजब भूत सवार है। ‘खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’ वाले फिल्मी जज़्बात उमड़ रहे हैं। आलम यह है कि, सरेआम लोगों के बीच बेपरवाह, बेशर्म और जानलेवा इश्क लड़ाय जा रहा है। बीच सडक़ युवक-युवती एक-दूजे में ऐसे मदहोश हो जा रहे हैं। जैसे वह सडक़ पर नहीं। अपने घर या होटल के किसी कमरे में बिस्तर पर हों। अब नोएडा में एक कपल चलती बाइक पर जानलेवा इश्क करते दिखा है। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
दोनों इश्क में इसकदर आगोशित थे कि ये जानते हुए भी कि आसपास चल रहे लोग उनका वीडियो बना रहे हैं, इसकी कोई परवाह नहीं की। दोनों ने बेपरवाही की सारी हदों को पार कर दिया। और फिर क्या था जब इन्हें कोई परवाह नहीं थी तो लोगों को क्यों होती? लोगों ने भी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने वाले लोगों की प्रतिक्रियाएं इनपर थू-थू कर रही हैं। लोगों का कहना है कि, इन दोनों ने मर्यादा, तहजीब और सामाजिक व्यवहार की सीमाओं को भंग कर दिया।
ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान
सरेआम इश्क लड़ाते हुए कपल को शर्म भले ही न आई हो और लोक-लाज का डर न रहा हो लेकिन ये इश्क युवक-युवती दोनों को महंगा जरूर पड़ गया। दरअसल, जब चलती बाइक पर कपल के इश्क वीडियो सोशल वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का 53,500 रुपये का चालान कर दिया। कपल पर यातयात नियमों का उल्लंघन व सार्वजानिक अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
ट्रंप को पीएम मोदी की दो टूक, आतंकवाद अब भारत के लिये युद्ध की तरह





