Download Our App

Home » Uncategorized » डिंडौरी में भीषण सडक़ हादसा तेज रफ्तार वाहन ने पाँच लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत

डिंडौरी में भीषण सडक़ हादसा तेज रफ्तार वाहन ने पाँच लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सडक़ किनारे बैठे पांच लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं।
पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर बैठ गए थे- मिली जानकारी के अनुसार, घटना जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब 12.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार परसवाह गांव के निवासी एक पिकअप े सिलयारी गांव में एक चौक कार्यक्रम से लौट रहे थे। किकरा तालाब के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर सडक़ किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, जबकि पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर पास में ही बैठ गए थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे।
लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं कम हुई रफ्तार- लोगों को कुचलने के बाद भी कैप्सूल की रफ्तार कम नहीं हुई। उसने सडक़ किनारे बनी एक छोटी मढिय़ा, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन करीब 300 मीटर दूर जाकर रुका।
प्रशासनिक सहायता की घोषणा की गई- घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंजू भदौरिया और एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीडि़त परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। संबल योजना के तहत मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 हजार रुपये की तत्काल मदद की गई। प्रशासन द्वारा ही मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

एक पिस्तौल, 11 कारतूस बरामद, जबलपुर का चड्डा कवर्धा में नकली अधिकारी बन हुआ गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » डिंडौरी में भीषण सडक़ हादसा तेज रफ्तार वाहन ने पाँच लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत

Top Headlines

Live Cricket