Download Our App

Home » दुनिया » नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हुआ हिंसक, 10 गाडिय़ां फूंकी…. पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हुआ हिंसक, 10 गाडिय़ां फूंकी…. पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

लंबा जाम लगा, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिक कर रहे प्रदर्शन
नोएडा। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार सुबह अचानक हिंसक हो गया। मदरसन समेत छह कंपनियों के श्रमिक पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोश बढ़ता गया और हालात बिगड़ गए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने गाडिय़ों में आग लगा दी, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के चलते सडक़ पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना नोएडा फेस-2 क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 200 से अधिक कर्मचारी सडक़ों पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों और बसों में आग लगा दी, जिसमें करीब 10 गाडिय़ां जलकर खाक हो गईं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी कर्मचारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को पलट दिया गया और उसमें रखे सामान को बाहर फेंक दिया गया।
मदरसन कंपनी के बाहर शुरू हुआ यह प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक रूप लेता गया। कर्मचारियों ने कंपनी परिसर के अंदर भी पत्थर फेंके। हालात बिगडऩे पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। कर्मचारियों का यह हंगामा केवल फेज-2 तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेक्टर 15 नोएडा, सेक्टर 62 नोएडा और सेक्टर 1 नोएडा में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर श्रमिक सडक़ पर बैठ गए, जिससे लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख सचिव श्रम एमकेएस सुंदरम की बैठक हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद समाधान न निकलने पर स्थिति बिगड़ गई।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रमिकों को समझाने की कोशिश कर रहा है और जरूरत पडऩे पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। इसी के साथ ही प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

नर्मदा का प्रवाह रोककर नदी में बना दी सड़क, दहल उठा नर्मदा भक्तों का दिल…खुलेआम नदी में प्रदूषण

 

देर रात शहर में फिर धाँय-धाँय, दो जगहों पर चली गोली, एक के सीने में धँसी, दूसरे मामले में फायरिंग करके भागे आरोपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हुआ हिंसक, 10 गाडिय़ां फूंकी…. पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले