
सुबह 6 बजे फिर 9.30 मिला दूसरा शव

जबलपुर जय लोक।आज रविवार की सुबह बरगी बांध में डूबे मौत के क्रूज़ में सवार दो और लोगों के शव बरामद हो गए है। सुबह 5 :50 बजे तलाशी अभियान वापस प्रारंभ हुआ।


6:00 के करीब 9 साल के मयूरन पिता परिमल का शव बरामद हुआ।इसके बाद गुमशुदा सूची में शामिल कामराज पिता रामा लिंगम का शव भी बरामद कर लिया गया।

आज सुबह का तलाशी अभियान जबलपुर एसडीएम अभिषेक की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ, तहसीलदार प्रदीप तिवारी, तहसीलदार जानकी उइके, तहसीलदार शशांक दुबे, नदीमा सरिम आर आई ,पटवारी ,पुलिसकर्मी मौजूद है।
*हादसे के पहले 10 घंटे में जो हुआ…उसने बचाई कई जानें: रात के अँधेरे में बनी सड़क, घरों से लाये गए पोकलेन,क्रेन के ड्राइवर @परितोष वर्मा*





