
जबलपुर (जय लोक)। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विशेष भावना को रखते हुए इरा नंदिनी कायस्थ वूमेंस क्लब ने पाठ बाबा स्थित हनुमान जी के श्री चरणों में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय में आयोजन किया। यह आयोजन बरगी कू्रज दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों को ईश्वरी भक्ति का संबल मिले और उन्हें सुख और मानसिक शांति की तथा ढांढस दिलाने के लिए प्रभु के चरणों में सुंदरकांड किया।

रामायण गीता और भागवत पुराण आदि के महत्व पर शिवहरि श्रीवास्तव, राजीव लाल श्रीवास्तव एवं समाजसेवी धीरेश खरे ने भी पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने भारतीय संस्कारों की बात करते हुए इसे गंभीरता से सभी परिवारों में अपनाने हेतु अपील की तथा समाज में प्रतिभावान छात्रों का भी सम्मान किया गया।

इस आयोजन में ईरा नंदनी वूमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, प्रीति विनय सक्सेना,शशि श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव निधि श्रीवास्तव,राजश्री खरे, निधि खरे, आदि सभी सभी क्लब की सदस्यों ने अपना योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम में रित्वी एवं अनवी को नेशनल लेवल रोप स्किपिंग कंपटीशन में विनर आने और रसिका खरे को स्टेट लेवल स्कूल बैंड प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर सम्मानित किया गया।


Author: Jai Lok






