Download Our App

Home » Uncategorized » बंगाल पहली बार भाजपामय, सुवेंदु ने ली सीएम पद की शपथ

बंगाल पहली बार भाजपामय, सुवेंदु ने ली सीएम पद की शपथ

फिर पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम
समारोह में अमित शाह एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 सीएम मौजूद थे
कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं। उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम मोदी के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा पांच और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया। शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं।
98 वर्षीय माखनलाल को गले लगाकर पीएम ने छुए पैर
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नींव को मजबूत करने वाले सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

 

क्रूज हादसा: पुलिस ने माँगा अदालत से समय, हाईकोर्ट में याचिका दायर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बंगाल पहली बार भाजपामय, सुवेंदु ने ली सीएम पद की शपथ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!