Download Our App

Home » Uncategorized » ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश, बैग में कटे हुए हाथ-पैर मिले

ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश, बैग में कटे हुए हाथ-पैर मिले

ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश, बैग में कटे हुए हाथ-पैर मिले
इतमिनान से काटे गये हाथ पाँव नहीं मिले खून के धब्बे
लखनऊ। लखनऊ में ट्रेन के अंदर महिला की सिरकटी लाश मिली है। छपरा से गोमती नगर के बीच 20 स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जीआरपी जुटी है। छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस 20 स्टेशनों से गुजरते हुए 12 घंटे का सफऱ पूरा करती है। इस ट्रेन में 25-30 साल की महिला की सिर कटी लाश मिली थी। यह लाश गोमती नगर के आखिरी स्टेशन में स्लीपर कोच एसी-1 में मिली थी।

जीआरपी ट्रेन के अंदर रूटीन चेकिंग कर रही थी, इस दौरान कोच में एक लावारिस बॉक्स और एक बैग मिला। जानकारी के मुताबिक जीआरपी ने जब बॉक्स खोला तो उसमें महिला की सिर कटी लाश का धड़ मिला और बैग में कटे हुए हाथ, पैर। पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक कटर या बेहद धारदार हथियार से शव काटे जाने का शक है।

शव के पांच टुकड़े मिले और वहीं सिर गायब था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं हैं। कहीं ख़ून के धब्बे भी नहीं मिले। शव की शिनाख्त में जीआरपी पुलिस जुटी है। वारदात के खुलासे के लिए एसपी जीआरपी ने तीन टीम बनाई है।

 

स्वच्छता का सन्देश लेकर महापौर,अध्यक्ष, आयुक्त साइकिल पर निकले ,  बढ़ रहा नागरिकों का समर्थन, गन्दगी ना करने का लिया संकल्प

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश, बैग में कटे हुए हाथ-पैर मिले

Top Headlines

Live Cricket