Download Our App

Home » Uncategorized » शराब दुकानों से बीयर गायब, चुनिंदा ब्रांड के वसूल रहे मनमाने दाम

शराब दुकानों से बीयर गायब, चुनिंदा ब्रांड के वसूल रहे मनमाने दाम

शराब के एक्सपोर्ट पर रोक और राशनिंग के बाद भी सप्लाई नहीं, गर्मी में बढ़ी माँग से परेशानी
भोपाल (जयलोक)। प्रदेश में गर्मी का पारा चढऩे के साथ ही शराब दुकानों पर बीयर की कमी ने लोगों और ठेकेदारों दोनों को परेशान कर रखा है। आलम यह है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोकप्रिय ब्रांड्स की बीयर की न तो बोतलें उपलब्ध हैं और न ही कैन। आबकारी महकमे ने प्रदेश में बीयर की कमी को दूर करने के लिए न केवल शराब दुकानों पर राशनिंग लागू कर दी थी, बल्कि प्रदेश से अन्य राज्यों और विदेशों में जाने वाली बीयर पर भी रोक लगा दी है। इसके बाद भी ग्राहकों की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में शौकीन ग्राहक खाली हाथ लौट रहे हैं। इसके साथ ही शराब ठेकेदार भी चिंतित हैं क्योंकि इससे उनकी बिक्री भी प्रभावित हो रही है।

आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार एमपी में फिलहाल एक शराब दुकान को अधिकतम 300 पेटी बीयर की ही सप्लाई की जा रही है। इधर लोकप्रिय ब्रांड की किल्लत का फायदा शराब ठेकेदार भी उठा रहे हैं और वे पसंदीदा ब्रांड के लिए प्रति बोतल 50 और कैन के लिए 70 रुपये तक अधिक ले रहे हैं। आबकारी विभाग के पास भी ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं। नियम के मुताबिक प्रदेश में एमआरपी से अधिक पर शराब नहीं बेची जा सकती।

गर्मियों में अधिक डिमांड लेकिन सप्लाई का संकट
गर्मी के मौसम में बीयर की खपत बढ़ जाती है और पहले ठेकेदार सीजन के लिए स्टॉक कर लेते थे, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। भोपाल के एक शराब कारोबारी के मुताबिक आबकारी के वेयरहाउस से सीमित मात्रा में हाई रेंज बीयर की सप्लाई होती है, लेकिन सुबह 11 बजे तक स्टॉक खत्म हो जाता है। बीयर के शौकीन ग्राहक पसंदीदा ब्रांड के अलावा चीप रेंज (सस्ती) वाली बीयर खरीद ही नहीं रहे हैं। कुछ शराब दुकानों में तो महंगी बीयर की बिक्री के लिए प्रति ग्राहक 2 बोतल या कैन की सीमा तय की गई है। इस मामले में नाराज ग्राहक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डाल रहे हैं कि कई ब्रांड की पॉपुलर बीयर महीनों से नहीं मिल रही।

 

स्वच्छता का सन्देश लेकर महापौर,अध्यक्ष, आयुक्त साइकिल पर निकले ,  बढ़ रहा नागरिकों का समर्थन, गन्दगी ना करने का लिया संकल्प

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शराब दुकानों से बीयर गायब, चुनिंदा ब्रांड के वसूल रहे मनमाने दाम

Top Headlines

Live Cricket