Download Our App

Home » News » निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त और अपरआयुक्त

निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त और अपरआयुक्त

दिया ईधन बचाने का संदेश

जबलपुर (जय लोक)। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने आज कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान जो खास बात रही वह यह थी कि दोनों ने ईधन बचाने का संदेश देते हुए एक ही वाहन से निरीक्षण पर निकले।

 

दोनों अधिकारियों ने एक साथ भांतलैया, अधारताल और सुहागी संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों की सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा और नागरिकों को मिलने वाली जनसुविधाओं को बेहतर व व्यवस्थित पाया।

 

अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में वहां सफाई कर्मचारियों से झाडू लगवाई और पूरे परिसर को साफ कराया। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों द्वारा सडक़ पर गंदगी फैलाई जा रही थी, उन पर अधिकारियों ने तत्काल 500 का जुर्माना ठोंका।

साइकिल से हाईकोर्ट पहुँचे जस्टिस डीडी बंसल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त और अपरआयुक्त

Top Headlines

Live Cricket