
आर्थिक तूफान आने वाला है, मोदी कोरोना काल की तरह रोएंगे, कहेंगे-मेरी गलती नहीं
रायबरेली/अमेठी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार बताया। राहुल ने रायबरेली में आज बुधवार को कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। राहुल ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है। राहुल, आज बुधवार को लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे।’
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
संविधान कहता कि आरक्षण होना चाहिए। ज्यूडीशियरी में न्याय होना चाहिए, फ्री एंड फेयर मीडिया होना चाहिए। लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस ने इसे खत्म कर दिया। आपका पैसा जेब से निकाल लिया। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट कर दिया। यूनिवर्सिटीज में आरएसएस के वाइस चांसलर बिठा दिए। उनको न तो हिस्ट्री आती है न जॉग्रफी।

वीरा पासी और अंबेडकर की विचारधारा का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी
अगर हम वीरा पासी और अंबेडकर के सामने को हाथ जोड़ते हैं तो उनकी विचारधारा का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। अगर अंबेडकर यहां आपके सामने बैठे होते, आप लोग उनके सामने नारे लगाते। इसके बाद बाहर जाकर अंग्रेजों से हाथ मिला लेते तो ये अंबेडकर की विचारधारा पर आक्रमण होता।

पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तब अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे
आपके मुंह के सामने आरएसएस के लोग संविधान को फाडक़र फेंकते हैं तो आप चुप हो जाते हैं। ये आपका खून है, इसकी रक्षा करना आपकी जिम्मेदारी है।
आर्थिक तूफान आने वाला है। कुछ ही महीनों में देखिएगा, पेट्रोल-डीजल, गैस और दाल चावल के दाम कहा जाते हैं। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तब अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर विदेशों में बेचते हैं। उसी पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यही सच्चाई है।


गुरुनानक-कबीर बुद्ध भगवान इन सबकी आवाज इस संविधान में
राहुल गांधी ने कहा- आज हम वीरा पासी को याद कर रहे हैं लेकिन जब मैं भाषण सुन रहा था तो सोच रहा था कि जो विचारधारा अंबेडकर की थी। उसे खत्म किया जा रहा है। ये मत सोचिए कि कोई मामूली किताब है। ये एक विचारधारा है जो अंबेडकर, गांधी और वीरा पासी के खून में थी। ये किताब आजादी के बाद लिखी गई। इसमें आपको कोई न कोई मिलेगा जो इसके लिए लड़ा था और मरा था। गुरुनानक-कबीर बुद्ध भगवान इन सबकी आवाज इस संविधान में है।
नारों से कुछ नहीं होने वाला
संविधान की किताब दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा- नारों से कुछ नहीं होना वाला। जो कुछ होगा इसकी रक्षा करने से होगा। जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे तो उनसे आप उसने खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है। आपका होम मिनिस्टर गद्दार है। आपका संगठन गद्दार है।आपने हिंदुस्तान को बेचने को काम किया। आपने संविधान, अंबेडकरजी और वीरा पासी जी पर आक्रमण किया है।
Author: Jai Lok






