Download Our App

Home » News » कान्हा :1.5 महिने में आठवे बाघ की मौत

कान्हा :1.5 महिने में आठवे बाघ की मौत

पोस्टमार्टम में संक्रमण और चोट के मिले संकेत

मण्डला (जय लोक)। मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र अंतर्गत मोहगांव बीट के कक्ष क्रमांक 156 में कल सुबह एक और नर बाघ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हडक़ंप मच गया। 6 अप्रैल से 19 मई के बीच में कान्हा टाइगर रिजर्व में ये आठवे बाघ की मौत हुई है। इनमें से तीन आपसी संघर्ष में मारे गए। पांच की मौत बीमारी से हुई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक बाघ के घायल एवं अस्वस्थ अवस्था में दिखाई देने की सूचना मिलने पर क्षेत्र संचालक, उप संचालक, वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी एवं अधीनस्थ अमले द्वारा लगातार बाघ की मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण किया जा रहा था। इसी दौरान गश्ती दल को बाघ मृत अवस्था में दिखाई दिया।

घटना की सूचना तत्काल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) भोपाल को दी गई। इसके बाद एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम एवं भस्मीकरण समिति के सदस्यों को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग द्वारा क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित कर डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया गया। वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल, पशु चिकित्सक डॉ. आशीष वैद्य एवं डॉ. ज्योति मरावी के दल द्वारा मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। जांच में बाघ नर पाया गया जिसकी आयु लगभग 5 से 6 वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम के दौरान बाघ के शरीर पर चोट के निशान एवं फेफड़ों में संक्रमण पाया गया, जिसे मृत्यु का कारण माना जा रहा है। वहीं बाघ के सभी महत्वपूर्ण अंग जैसे केनाइन दांत, नाखून एवं मूंछ के बाल सुरक्षित पाए गए। चिकित्सक दल ने फॉरेंसिक जांच के लिए विसरा एवं अन्य सैंपल भी संकलित किए हैं।

जबलपुर बना हेल्थकेयर हब: सीजी एचएस लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब दिल्ली-मुंबई जैसा इलाज अपने शहर में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कान्हा :1.5 महिने में आठवे बाघ की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!