Download Our App

Home » Uncategorized » पेट्रोल-डीजल फिर महँगा, 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये तक बढ़े

पेट्रोल-डीजल फिर महँगा, 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये तक बढ़े

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’
अंतरराष्ट्रीय संकट बना वजह
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
अंतरराष्ट्रीय संकट बना वजह
नई दिल्ली (जयलोक) । देशभर में एक बार फिर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार, 23 मई से पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। 15 मई से 23 मई के बीच ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी को महंगाई मैन बताते हुए आरोप लगाया कि बीते 9 दिनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम करीब 5 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।
कांग्रेस ने कहा कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है, जबकि आम जनता महंगाई से परेशान है। पार्टी ने आरोप लगाया कि दुनिया के कई देश अपनी जनता को राहत देने के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन भारत में लगातार ईंधन के दाम बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार ईरान-अमेरिका-इजऱायल के बीच जारी तनाव और पश्चिम एशिया में बने ऊर्जा संकट के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि फिलहाल युद्धविराम लागू है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में अस्थिर स्थिति के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढऩे का सीधा असर देश में पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर पड़ रहा है।
आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर असर
पेट्रोल-डीज़ल महंगा होने से परिवहन लागत भी बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पडऩा तय माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिससे खाद्य पदार्थों समेत कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं। विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं, वहीं आम जनता भी लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जता रही है।
खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि इस किस्तों वाली लूट में हिस्सा किस-किस को मिल रहा है? उन्होंने कहा कि अब 140 करोड़ भारतीय समझ चुके हैं कि सरकार का असली संकट नेतृत्व का है। दरअसल, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया। इससे पिछले दस दिनों में ईंधन की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। अब तीसरी बढ़ोतरी के बाद आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

 

आज भी अस्पताल पहुँचे तीन और बच्चे: हीट स्ट्रोक के शिकार एनसीसी के 37 केडिट का विक्टोरिया में उपचार जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पेट्रोल-डीजल फिर महँगा, 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये तक बढ़े

Top Headlines

Live Cricket