Download Our App

Home » News » चाकूबाजों से निपटने पुलिस की सख्त कार्यवाही से कम हुई घटनाएं, 5 महीने में 423 चाकू जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा

चाकूबाजों से निपटने पुलिस की सख्त कार्यवाही से कम हुई घटनाएं, 5 महीने में 423 चाकू जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा

जबलपुर (जय लोक)। शहर में बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस की कार्रवाही से काफी कुछ कमी आई है। पुलिस द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों में यह पता चला है कि चाकूबाजी की घटनाओं में 17 प्रतिशत तक कमी आई है। पुलिस ने 5 माह में 423 चाकू जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा है।  चाकूबाजी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये उनके विरुद्ध  प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही करने करने हेतु आदेशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में 1 जनवरी से 23 मई तक चाकूबाजी की घटनाओं की विस्तृत थानावार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मामले प्रकाश में आए है जिनमें परिवार के सदस्यों, मित्रों रिश्तेदारों द्वारा अपने ही परिवार के लोगों और मित्रों पर चाकू से हमला किया गया है। इसी प्रकार जमानत पर जेल से रिहा होने वाले आरोपियों द्वारा पुन: दुबारा अपराध करने की प्रवृत्ति भी परिलक्षित हुई है। ऐसे क्षेत्रों एवं व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जहां पूर्व में चाकूबाजी अथवा हिंसात्मक गतिविधियों की घटनाएं सामने आई थीं। चिन्हित अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उनकी धरपकड़ हेतु विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

ऐसी घटनायें है जिनमें चाकू का प्रयोग हुआ है- 1 जनवरी 25 से 23 मई 25 तक की अवधि में 241 तथा 1 जनवरी 26 से 23 मई 2026 तक की अवधि में कुल 201 घटनायें घटित हुई हैं। इस प्रकार जबलपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से चाकू से होने वाले अपराधों में 17 प्रतिशत की कमी आयी है। इसी प्रकार 1 जनवरी 25 से 23 मई 25 तक की अवधि में कुल 418 चाकू जप्त किये गये थे जबकि 1 जनवरी 26 से 23 मई 2026 तक  की अवधि में आरोपियों से कुल 423 चाकू जप्त किये गये हैं।

अपरिपक्व नेता प्रतिपक्ष लगा रहे मनगढंत आरोप साबित करें या फिर इस्तीफा दें – सुभाष तिवारी, 505 फ्री लीज होल्ड और 1000 से अधिक नामांतरण   के प्रकरण हुए, एक पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » चाकूबाजों से निपटने पुलिस की सख्त कार्यवाही से कम हुई घटनाएं, 5 महीने में 423 चाकू जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा

Top Headlines

Live Cricket