Download Our App

Home » Uncategorized » ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला के घर पहुँची सीबीआई

ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला के घर पहुँची सीबीआई

भोपाल (जयलोक)। भोपाल में पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। महिला अधिकारियों समेत सीबीआई की विशेष टीम भोपाल के कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के निवास पर जांच के लिए पहुंची।
इस दौरान बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद रहे, हालांकि उन्हें घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सीबीआई ने सोमवार को ट्विशा शर्मा मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए उनके पति अधिवक्ता समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में कथित रूप से फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं।
जांच के लिए सीबीआई ने अपनी स्पेशल क्राइम यूनिट को भोपाल भेजा है, जो मामले से जुड़े दस्तावेज और सबूत जुटा रही है। सीबीआई ने राज्य पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को अपनी प्रक्रिया के तहत दोबारा पंजीबद्ध किया है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

 

निसर्ग रिसॉर्ट की लापरवाही से युवक को लगा करंट, पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला के घर पहुँची सीबीआई

Top Headlines

Live Cricket