Download Our App

Home » News » पेड़ के नीचे चल रहा टीकाकरण कार्यक्रम, बरगी नगर उप स्वास्थ्य केंद्र बना बदहाल

पेड़ के नीचे चल रहा टीकाकरण कार्यक्रम, बरगी नगर उप स्वास्थ्य केंद्र बना बदहाल

जबलपुर (जय लोक)।बरगी नगर उप स्वास्थ्य केंद्र इस समय बद से बदतर हालातों से गुजर रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पांच दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का टीकाकरण पेड़ के नीचे करने की मजबूरी बन गई है।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में केवल एमपीडब्ल्यू और सीएचओ के भरोसे व्यवस्थाएं संचालित हो रही हैं। एमपीडब्ल्यू मुकेश अवस्थी ने बताया कि बिजली के खंभे के पास से लाइन टूट जाने के कारण कनेक्शन बंद पड़ा है। लगातार विद्युत विभाग के कर्मचारियों से निवेदन करने के बावजूद अब तक सुधार कार्य नहीं किया गया, जिससे मरीजों और स्टाफ  दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि भीषण गर्मी और नौतपा के बीच बिना बिजली के स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मजबूरी में पेड़ के नीचे ही गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरगी में लगभग 2 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से नया अस्पताल भवन तैयार किया जा चुका है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होना है। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते आज भी नए भवन में ताला लटका हुआ है और आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा। बरगी नगर उप स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मे गगंदा, घुल्लापाठ, मगरधा, नई बस्ती, सालीवाड़ा, बिंझा, खामखेड़ा सहित नर्मदा पार के मिडक़ी, कठौतिया और बढ़ैयाखेड़ा जैसे गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं। लगभग 10 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जांच, नवजात शिशुओं के टीकाकरण और सामान्य उपचार की जिम्मेदारी केवल तीन कर्मचारियों पर है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बरगी नगर में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति, पैथोलॉजी स्टाफ, डिलीवरी सुविधा एवं पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

निसर्ग रिसॉर्ट की लापरवाही से युवक को लगा करंट, पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाही

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पेड़ के नीचे चल रहा टीकाकरण कार्यक्रम, बरगी नगर उप स्वास्थ्य केंद्र बना बदहाल

Top Headlines

Live Cricket