Download Our App

Home » News » नौतपा में दिखा रहा तापमान अकड़ आज फिर 44 डिग्री पर पहुँचेगा पारा

नौतपा में दिखा रहा तापमान अकड़ आज फिर 44 डिग्री पर पहुँचेगा पारा

जबलपुर (जयलोक)। नौतपा के तीसरे दिन भी तापमान जमकर अकड़ दिखा रहा है। पारा 44 डिग्री के करीब बना हुआ है। मंगलवार को भी आसमान से आग बरसी और चारों तरफ  उमस भरी गर्मी का माहौल बना रहा। दिन में तेज धूप की वजह से सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के साथ-साथ उमस का भी एहसास हुआ।

नौपतपा का तीसरा दिन सर्वाधिक गर्म रहा, गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। दोपहर 12 बजे के बाद सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया। काम धंधे सब मंदे हो गये थे। गर्मी से राहत पाने लोग तालाबों और नदी के किनारे शाम को भ्रमण करने पहुँच रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पारा भी और ऊपर जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने गर्म लू से बचाव के लिये एडवाईजरी जारी की है।

धूप में नहीं निकलने की सलाह दी गई है। आवश्यक होने पर सिर को अच्छी तरह से ढककर ही धूप में निकले। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों और पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं दोपहर 1 बजे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया था। पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और उछाल आएगा।

 

 

निसर्ग रिसॉर्ट की लापरवाही से युवक को लगा करंट, पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाही

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नौतपा में दिखा रहा तापमान अकड़ आज फिर 44 डिग्री पर पहुँचेगा पारा

Top Headlines

Live Cricket